दिल्ली में आप का विजय कैसे रोकेगी BJP? इस फाॅर्मूले से कर रही उम्मीदवारों का चुनाव

Delhi Election News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में जुटी बीजेपी उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटी है। ऐसे में एक-एक सीट पर मंथन हो रहा है। इसके बाद बाद उम्मीदवारों के नाम पर फैसला किया जाएगा।

Delhi BJP Candidate List

Delhi BJP Candidate List

विज्ञापन

Delhi Assembly Elections 2025: बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज कर दी है। उसका पूरा ध्यान आम आदमी पार्टी के विजय रथ को रोकने की है। जो पिछले 11 साल से दिल्ली की सत्ता में काबिज है। दिल्ली बीजेपी नेतृत्व इसके लिए लगातार बैठकें कर रहा है। ताकि उम्मीदवारों के चयन पर आखिरी मुहर लगाई जा सके। एक ओर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी बिना किसी जल्दबाजी के एक खास रणनीति केे तहत उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटी है। ताकि दिल्ली में जीत का 26 साल का सूखा खत्म किया जा सके।

बीजेपी के सूत्रों की मानें तो सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए दो से तीन संभावित कैंडिडेट्स के नाम तय कर लिए गए हैं। ये फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद और सर्वे के आधार पर लिया गया है। गुरुवार शाम को पंत मार्ग स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी की मीटिंग हुई। इसमें कैंडिडेट्स के नामों पर विचार-विमर्श हुआ। बता दें कि बीजेपी की फाइनल लिस्ट पर फैसला बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगा।

Advertisment

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगा फैसला

इस बीच खबर है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में पार्टी के मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक होगी। बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह समेत दिल्ली के बड़े नेता शामिल होंगे। चुनाव समिति की बैठक इस सप्ताह केे आखिर में होने की उम्मीद है। दिल्ली बीजेपी एमपी और महाराष्ट्र की तरह महिलाओं के लिए कोई योजना की घोषणा करना चाहती है। हालांकि इसके लिए अभी राष्ट्रीय स्तर पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ