Delhi Assembly Elections: दिल्ली में जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग जल्द तारीखों का ऐलान कर सकता है। आम आदमी पार्टी (AAP) अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 29 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे गए हैं। 16 कैंडिडेट्स बदले गए हैं। जबकि 13 सीटों पर मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया गया है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा, सीएम आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा गया है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से अलका लांबा को टिकट दिया है।
यह भी पढ़ें:Delhi BJP के 4 चेहरे कौन? जो चुनाव में AAP के दिग्गजों को देंगे कड़ी टक्कर
फिलहाल आप सभी 70 सीटों पर 15 दिसंबर तक ही कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस ने अभी 48 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान किया है। आप ने सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश और सत्येंद्र जैन को शकूर बस्ती से टिकट दिया है। आप ने 4 सूचियां जारी की थीं। बड़ा फैसला लेते हुए 26 विधायकों के टिकट काटे थे, जबकि 4 विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र बदले थे। दिल्ली की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी तक है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग अगले सप्ताह तक तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछली बार विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुए थे। तब आप ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
जाट चेहरे पर बिजवासन से दांव
भाजपा इस बार दिल्ली की सत्ता में काबिज होने के लिए रणनीति बनाकर कदम उठा रही है। पार्टी 3 दशक से सत्ता से बाहर है। पहली लिस्ट में चार ऐसे नाम भी हैं, जो कुछ ही समय पहले आप और कांग्रेस से आए हैं। पार्टी ने दलित नेता राजकुमार आनंद को पटेल नगर सीट से मैदान में उतारा है। जो पहले भी इस रिजर्व सीट से जीत चुके हैं। लोकसभा चुनाव में आप को छोड़ BSP के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे। जिसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए। कैलाश गहलोत पर बीजेपी ने बिजवासन से दांव खेला है। फिलहाल वे नजफगढ़ से विधायक हैं। आप सरकार में उनको परिवहन मंत्री बनाया था।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली की वो 10 बड़ी सीटें, जिन पर BJP-AAP और कांग्रेस में सीधी टक्कर, घोषित हो चुके प्रत्याशी
गहलोत बड़े जाट नेता माने जाते हैं। जो आप से बीजेपी में शामिल हुए थे। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रह चुके दिग्गज नेता अरविंदर सिंह लवली को बीजेपी ने गांधीनगर से टिकट दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान लवली बीजेपी में शामिल हुए थे। गांधीनगर से लवली कई बार जीत हासिल कर चुके हैं। करतार सिंह तंवर को बीजेपी ने छतरपुर से टिकट दिया है। वे आप छोड़कर बीजेपी में आए थे। तंवर पहले भी इसी सीट से जीत हासिल कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
11 mins agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
9 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
13 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
16 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
16 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
17 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
19 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines