Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने आज 29 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के सामने पूर्व सांसद प्रवेश सिंह वर्मा काे प्रत्याशी बनाया है। जबकि सीएम आतिशी के सामने कालकाजी सीट से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी इस बार दिल्ली चुनाव मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के फाॅर्मूले पर लड़ रही है। मध्यप्रदेश चुनाव में भी बीजेपी ने बड़े चेहरों को उतारकर सभी को चौंका दिया था। ऐसे में आइये जानते हैं बीजेपी के वे 4 बड़े चेहरे, जो चुनाव में आप के दिग्गजों को कड़ी टक्कर देंगे।
दुष्यंत गौतम- दुष्यंत गौतम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ-साथ हरियाणा से राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी में बड़े दलित नेता के तौर पर अपनी पहचान रखते हैं। वे पहले भी एमसीडी और दिल्ली विधानसभा के चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी ने इस बार उनको करोल बाग से प्रत्याशी बनाया है। वहीं आप ने यहां से विशेष रवि को प्रत्याशी बनाया है।
प्रवेश वर्मा- बीजेपी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इनके पिता साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के पूर्व सीएम रह चुके हैं। पार्टी ने इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट मिल सकता है। प्रवेश वर्मा दिल्ली बीजेपी के बड़े नेता माने जाते हैं, इस सीट पर उनका मुकाबला आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली की वो 10 बड़ी सीटें, जिन पर BJP-AAP और कांग्रेस में सीधी टक्कर, घोषित हो चुके प्रत्याशी
रमेश बिधूड़ी- बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कालकाजी सीट से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया है। रमेश बिधूड़ी 2003 से 2014 तक दिल्ली विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। इसके बाद 2014 में पार्टी ने उनको लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया। वे 2019 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। इस बार उनका मुकाबला सीएम आतिशी से होगा। यह सीट दिल्ली की सबसे बड़ी हाॅट सीटों में से एक है।
मनजिंदर सिंह सिरसा- बीजेपी ने मनजिंदर सिंह सिरसा को राजौरी गार्डन सीट से प्रत्याशी बनाया है। यहां से आप ने 2020 में जीत दर्ज कर चुकीं धनवती चंदेला को प्रत्याशी बनाया है। सिरसा इस सीट से 2017 के उपचुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं। इससे पहले 2013 में भी वे यहां से चुने गए थे। सिरसा फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। सिरसा बीजेपी में आने से पहले शिरोमणि अकाली दल में थे।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट, केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा, जानें कौन-कहां से प्रत्याशी?
संबंधित खबरें
दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
3 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
5 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
2 days agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines