Delhi Assembly Elections: दिल्ली में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले जो जानकारी सामने आई है, उससे आम आदमी पार्टी (AAP), सीएम आतिशी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कुछ समय पहले अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया था। वीडियो में कथित तौर पर बच्चों को आप का प्रचार करते दिखाया गया था। इस वीडियो पर अब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे चुनावी मानदंडों का उल्लंघन करार देते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें:MP में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और महिला की बेरहमी से हत्या, बड़ा सवाल-कातिल कौन?
NHRC मेंबर प्रियंक कानूनगो ने एक्स को वीडियो हटाने के निर्देश जारी किए हैं। प्रियंक ने कहा है कि ये वीडियो आपत्तिजनक है, जो कानून और चुनावी मानदंडों की उल्लंघना करता है। उन्होंने एक्स रेजिडेंट अधिकारी विनय प्रकाश को इस बाबत लेटर लिखा है। जिसमें कहा है कि फरवरी 2024 में चुनाव आयोग ने जो निर्देश जारी किए थे, यह उनका उल्लंघन है। इसके अलावा ये वीडियो किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75 की भी अवमानना करता है।
इसके अलावा प्रियंक ने इसकी शिकायत चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से भी की है। उन्होंने मांग की है कि सभी दलों को चुनाव के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। एक्स पर अपलोड सामग्री में बच्चे चुनावी कैंपेन में भाग लेते दिख रहे हैं। आयोग इस बात को गंभीर मानता है कि बच्चों को राजनीतिक प्रचार में उतारा गया है। आयोग इसको लेकर चिंतित भी है। आयोग ने माना है कि अभी दिल्ली में चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू नहीं हुई है, लेकिन मामने में तत्काल हस्तक्षेप किया जाए। आयोग ने पोस्ट को हटाने की मांग की है। आयोग ने एक कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) भी सात दिनों के अंदर मांगी है।
वोटर लिस्ट के मामले में AAP-BJP आमने-सामने
आयोग ने मामले में मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 की धारा 12A के तहत वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया है। वीडियो में बच्चे ‘अबकी बार केजरीवाल’ के नारे लगाते दिख रहे हैं। एनएचआरसी द्वारा यह पत्र ऐसे समय में आया है, जब दिल्ली में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। बता दें कि दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि बीजेपी को 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
37 mins agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 hr agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
3 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
10 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
21 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
22 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
22 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines