Delhi Assembly Election History: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। मगर क्या आप जानते हैं कि यह दिल्ली का 8वां विधानसभा चुनाव है। जी हां, देश की आजादी को 75 साल से ज्यादा हो चुके हैं। पिछले साल ही देश में 18वां लोकसभा चुनाव हुआ था, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि दिल्ली में 8वां विधानसभा चुनाव ही क्यों हो रहा है?
आजादी के बाद होते थे चुनाव
दिल्ली 1911 से ही देश की राजधानी है। वहीं आजादी के बाद भी दिल्ली में विधानसभा थी। मगर 1956 में राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों पर दिल्ली विधानसभा भंग कर दी गई थी। उसके बाद से दिल्ली में केंद्र सरकार का सीधा शासन लागू कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू, जानें किन-किन चीजों पर रहेंगी पाबंदियां
37 साल तक नहीं हुए चुनाव
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली हमेशा से केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच का हॉट टॉपिक रहा है। राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण केंद्र सरकार के सारे अहम दफ्तर दिल्ली में मौजूद हैं। ऐसे में राज्य पुनर्गठन आयोग का कहना था कि दिल्ली पर केंद्र सरकार का शासन लागू होना चाहिए। इसके बाद 37 साल तक दिल्ली में विधानसभा चुनाव नहीं हुए।
चुनाव की उठी मांग
इन 37 सालों के भीतर कई बार दिल्ली में फिर से विधानसभा बनाने की मांग उठी। मगर इस पर बात नहीं बन सकी। हर बार एक ही सवाल सामने आता था कि अगर दिल्ली में विधानसभा बनी तो क्या केंद्र सरकार का दिल्ली पर कोई अधिकार नहीं रहेगा? दिल्ली के सारे फैसले राज्य सरकार करेगी?
यह भी पढ़ें- ‘केंद्र सरकार ने फिर मेरा सामान सरकारी आवास से बाहर निकाल फेंका’, सीएम आतिशी का बड़ा आरोप
1987 में बनी सहमति
1987 में सककारिया कमिशन की सिफारिश पर दिल्ली में विधानसभा बनाने पर सहमति बनी। इसके अनुसार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता, लेकिन दिल्ली में विधानसभा बनाई जा सकती है। 69वें संविधान संशोधन अधिनियम 1991 के तहत दिल्ली विधानसभा का गठन हुआ।
पहले चुनाव में बीजेपी ने लहराया जीत का परचम
37 साल बाद 1993 में दिल्ली विधानसभा चुनाव का आगाज हुआ। इस दौरान दिल्ली की 70 सीटों में से 49 सीटें बीजेपी के खाते में गईं। बेशक दिल्ली में अगले 5 साल के लिए बीजेपी की सरकार थी, लेकिन इन 5 सालों में बीजेपी ने 3 मुख्यमंत्री बदले। मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज ने दिल्ली की 5 सालों में बारी-बारी कमान संभाली।
शीला दीक्षित बनी मुख्यमंत्री
1998 में दिल्ली में दूसरा विधानसभा चुनाव हुआ। इस बार दिल्ली की कमान कांग्रेस के हाथों में गई और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। शीला दीक्षित लगातार 3 बार दिल्ली की सीएम रहीं और 2015 में दिल्ली ने आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को अगला मुख्यमंत्री चुना और 2020 में केजरीवाल दोबारा दिल्ली के सीएम बने।
यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को ही वोटिंग क्यों? CEC राजीव कुमार ने बताई वजह
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
11 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
11 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
12 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines