Delhi Assembly Election 2024: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। आज सुबह एएनआई ने दावा किया कि कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। आप कांग्रेस को 10-12 और इंडिया गठबंधन के अन्य दलों को 1-2 सीट दे सकती हैं। इसके बाद पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इन दावों को खारिज कर दिया।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा आम आदमी पार्टी अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए आप पार्टी अब तक दो लिस्ट जारी कर चुकी है। पहली लिस्ट में 11 और दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली चुनाव के लिए कब आएगी BJP की पहली लिस्ट? इन उम्मीदवारों को मिल सकता है मौका
न्यूज एजेंसी ने किया था ये दावा
इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन पर बातचीत फाइनल स्टेज में है। 15 सीट कांग्रेस के हिस्से में जा रही है वहीं 1-2 सीटें इंडिया ब्लॉक की अन्य पार्टियों को मिलेंगी। आप ने इस बार मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है। पार्टी ने पटपड़गंज से अवध ओझा को टिकट दिया है। जबकि मनीष सिसोदिया को जगपुरा सीट से मैदान में उतारा है।
वहीं नरेला से दिनेश भारद्वाज, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कारला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव, चांदनी चौक से पुरनदीप सिंह साहनी, पटेल नगर से प्रवेश रतन, मादीपुरा से राखी बिडला, जनकपुरी से प्रवीण कुमार बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी को मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra BJP नेता बोले- ऐसे मुस्लिम परिवारों को लड़की बहिन योजना से करो बाहर
संबंधित खबरें
ट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
2 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
5 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
20 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 day agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
1 day agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines