दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र कल से; तीसरी CAG रिपोर्ट होगी पेश; इन एजेंडों पर होगी चर्चा

दिल्ली विधानसभा में 25 मार्च को बजट पेश होगा। वहीं, बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के अनुसार इस दौरान कई नीतिगत मामलों पर भी चर्चा की जाएगी। एक खास मुद्दे पर भी कैग की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

Delhi News
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसके एक दिन बाद दिल्ली की नई सरकार का पहला बजट पेश किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस बाबत जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र कल राष्ट्रीय राजधानी के पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा हॉल में शुरू होगा। रविवार को मीडिया से बातचीत में गुप्ता ने कहा कि दिल्ली का बजट 25 मार्च को पेश किया जाएगा। इस दौरान CAG की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।

यह भी पढ़ें:साहिल और मुस्कान का रिमांड लेगी पुलिस, सौरभ मर्डर मामले में अब तक क्या-क्या खुलासे?

Advertisment

गुप्ता के अनुसार बजट सत्र को विधायी कैलेंडर में महत्वपूर्ण अवधि माना जाता है। इस दौरान कई वित्तीय और नीतिगत मामलों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। फिलहाल बजट सत्र को 28 मार्च तक चलाने पर फैसला लिया गया है। इस दौरान जो कैग की रिपोर्ट पेश होगी, उसमें डीटीसी के कामकाज को लेकर ब्योरा होगा। यह तीसरी रिपोर्ट होगी, जो सोमवार को सदन में पेश की जाएगी।

25 मार्च को पेश होगा बजट

25 मार्च को दिल्ली सरकार अपना वार्षिक बजट पेश करेगी, जिसमें सरकार की वित्तीय प्राथमिकताओं के अलावा वार्षिक विकास एजेंडे की रूपरेखा तय की जाएगी। इस दौरान बजट को लेकर विधायकों के बीच सामूहिक चर्चा होगी। 26 मार्च को वित्तीय आवंटन और नीतिगत मामलों पर चर्चा की जाएगी। 27 मार्च को प्रस्तावित बजट पर वोटिंग होगी। 28 मार्च को विधायकों के बीच प्रस्तावों और विधेयकों पर बहस की अनुमति दी जाएगी। बजट सत्र के दौरान विधानसभा रोजाना 11 बजे शुरू होगी, दोपहर को 1 से 2 बजे के बीच लंच ब्रेक होगा। चारों दिन मंत्री आवंटित कार्यक्रमों के अनुसार विभिन्न विभागों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देंगे।

विज्ञापन

रोजाना निर्धारित होंगे 10 नोटिस

नियम-280 के तहत सार्वजनिक मामलों के संदर्भ में इच्छुक सदस्यों को बैठक से पहले वर्किंग डे पर शाम 5 बजे तक अपने नोटिस प्रस्तुत करने होंगे। वोटिंग प्रक्रिया के तहत प्रत्येक दिन चर्चा के लिए 10 नोटिस निर्धारित किए जाएंगे। निजी सदस्यों के संकल्प 28 मार्च 2025 को लिए जाने हैं, जिसके लिए 12 दिन पहले नोटिस देना जरूरी होता है। प्रत्येक दिन सुबह 10:55 बजे कोरम की घंटी बजेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या औरंगजेब कंट्रोवर्सी के बीच 'राणा सांगा गद्दार' बयान देकर सपा नेता ने आग में घी डालने का काम किया है?

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ