मादीपुर विधानसभा की सड़कों का जीर्णोद्धार करवाएगी केजरीवाल सरकार, PWD मंत्री आतिशी ने परियोजना को दी मंजूरी

Delhi News: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार मादीपुर विधानसभा की 4 महत्वपूर्ण सड़कों का जीर्णोद्धार करवाएगी। पीडब्ल्यूडी मंत्री Atishi ने परियोजना को मंजूरी दे दी है।

delhi pwd minister atishi

मादीपुर विधानसभा की सड़कों का जीर्णोद्धार करवाएगी केजरीवाल सरकार

Delhi News PWD Minister Atishi : दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार राज्य की सड़कों को सुंदर, सुरक्षित और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रही है| इस बाबत पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने पश्चिमी रोड डिवीज़न के तहत मादीपुर विधानसभा के कुछ प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सौन्दर्यीकरण के परियोजना को मंगलवार को मंजूरी दी। इन सड़कों में मेट्रो पिलर 109 से 273 तक रोहतक रोड (एनएच-10) सर्विस लेन, रोड नंबर 41, 77 और पश्चिम पुरी चौक से मुल्तान नगर में न्यू स्लम क्वार्टर तक की रोड शामिल हैं।

विज्ञापन

‘मादीपुर विधानसभा में सड़कों की स्थिति बेहतर होगी’

विज्ञापन

परियोजना को मंजूरी देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से मादीपुर विधानसभा में सड़कों की स्थिति बेहतर होगी, जिससे वे अधिक टिकाऊ बनेंगे। इसके अलावा सौंदर्यीकरण के साथ ये क्षेत्र की खूबसूरती को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में सड़कों को बेहतर बनाने के साथ दिल्ली के नागरिकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

‘दिल्ली में मजबूत और सुरक्षित परिवहन नेटवर्क तैयार करना है प्रयास’

आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार का प्रयास दिल्ली में शानदार सड़कें बनाने के साथ एक मजबूत और सुरक्षित परिवहन नेटवर्क तैयार करना है, जो ग्लोबल स्टैंडर्ड का हो। उन्होंने बताया कि इस दिशा में शहर में सड़कों की स्थिति को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों की पहचान करने और उनका समाधान करने के लिए हम योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं। मंत्री ने बताया कि इस योजना में विशेषज्ञों द्वारा सड़कों का मूल्यांकन, सड़कों की मरम्मत और उन्हें मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है, जिससे ये सुनिश्चित हो सकें कि ये सड़कें भारी यातायात और किसी भी मौसम का सामना कर सकें।

विज्ञापन

‘चरणबद्ध तरीके से काम कर रही दिल्ली सरकार’

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सड़कों को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है। इन सड़कों का निर्माण बहुत पहले किया गया था, लेकिन वर्तमान में इनके रख-रखाव की आवश्यकता है। इसलिए अब यहां रखरखाव और सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करने और सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सड़कों की अच्छी गुणवत्ता पर दिया जा रहा ध्यान

विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली के लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की समस्या न हो और उन्हें जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए समय-समय पर पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों की मेन्टेनेन्स का कार्य किया जाता है| इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने  वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं का गहन निरीक्षण किया है, जिसके बाद ही इन परियोजनाओं को सरकार की मंजूरी मिली। इस प्रोजेक्ट में सड़कों की मजबूती पर तो ध्यान दिया ही जाएगा, साथ ही इन सड़कों पर सभी मानकों का पालन करते हुए अच्छी गुणवत्ता की ‘रोड मार्किंग’ भी की जाएगी|

इन सड़कों का होगा जीर्णोधार

विज्ञापन
  • मेट्रो पिलर 109 से 273 तक रोहतक रोड सर्विस लेन (एनएच-10)
  • रोड नंबर 41 और 77
  • पश्चिम पुरी चौक से मुल्तान नगर न्यू स्लम क्वार्टर तक

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, CM केजरीवाल 6 बलिदानियों के परिवारों को देंगे एक-एक करोड़

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ