Delhi air pollution increased: राजधानी दिल्ली की हवा लगातार खराब होती जा रही है। पड़ोसी राज्यों में पराली जलने के मामले सामने आने के बाद राजधानी की हवा में जहर घुलता जा रहा है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 193 दर्ज किया गया। जो मध्यम श्रेणी में आता है। 12 इलाके ऐसे रहे, जहां पर एक्यूआई 200 को पार कर गया। एनएसआईटी द्वारका, न्यू मोती बाग, बवाना और जहांगीरपुरी में स्थिति अधिक खराब रही।
मंगलवार के मुकाबले एक्यूआई में लगभग 13 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) की ओर से वीरवार से एक्यूआई के और खराब स्थिति में जाने की आशंका जताई गई है। जिसमें बताया है कि वीरवार से हवा में नमी का स्तर बढ़ना शुरू होगा। जिससे हवा और जहरीली होगी। धीमी हवा के कारण प्रदूषक फैल रहे हैं।
पड़ोसी में जल रही पराली बनी मुसीबत का सबब
पड़ोसी राज्यों में पराली जलने के कारण हवा खराब हो रही है। एनसीआर में सबसे खराब हवा ग्रेटर नोएडा की रही। उसके बाद फरीदाबाद में एक्यूआई अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली तीसरे नंबर पर रही। राजधानी में वायु प्रदूषण का संकट गहराता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जिन इलाकों में एक्यूआई 200 से अधिक रहा, उनमें एनएसआईटी द्वारका अव्वल है। जहां एक्यूआई 283 रहा। न्यू मोती बाग में 275, मुंडका में 243 और बवाना में 230 एक्यूआई दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें-बटला हाउस एनकाउंटर : आरिज खान की फांसी की सजा पर दिल्ली हाईकोर्ट कल सुनाएगा फैसला
वहीं, जहांगीरपुरी में 222, दिलशाद गार्डन में 216 और आरके पुरम में 215 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके बाद में नॉर्थ कैंपस में 213, सोनिया विहार में 204, आनंद विहार में 203 एक्यूआई दर्ज किया गया। वजीराबाद और द्वारका सेक्टर 8 में एक्यूआई 202 रहा। आईआईटीएम ने आशंका जताई है कि आने वाले 6 दिनों में एक्यूआई और बढ़ेगा। सुबह के समय धुंध छा सकती है। उत्तर पश्चिम से पश्चिम की ओर हवा चलेगी, जिससे प्रदूषण बढ़ेगा। हवाओं की गति 8 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
12 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
17 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
19 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines