---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi AQI Updates: दिल्ली की साफ हवा की गवाही देंगे ये 10 इलाके, देखें कहां कितना AQI?

Delhi AQI Updates: राजधानी का तापमान आज से ठंडा होने लगा है। वहीं, AQI की बात करें तो दिल्ली की हवा पहले से काफी साफ हो गई है। आइए जानते हैं, आज का मौसम कैसा रहेगा।

---विज्ञापन---

Delhi AQI Updates: पिछले एक महीने से दमघोंटू हवा में सांस लेने के बाद अब दिल्ली के बाशिंदों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिल रहा है। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद लागू हुए ग्रैप-4 से अब हालात बदलने लगे हैं। आज यानी 5 दिसंबर को सफर (Safar) के अनुसार, दिल्ली का AQI 161 दर्ज किया गया है। इसे अनहेल्दी एयर क्वालिटी की श्रेणी में रखा गया है। बता दें कि कल का एक्यूआई 211 दर्ज किया गया था। बात करें ठंड की तो, वीरवार की सुबह सर्द हवाओं से मौसम पहले से ज्यादा ठंडा महसूस हो रहा है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आज का मौसम

सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। दिसंबर के पहले हफ्ते के चौथे दिन की सुबह सप्ताह के बाकी दिनों की तुलना में ज्यादा ठंडी मापी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 11.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, IMD के अनुसार आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह 7:30 बजे तक हवा में आर्द्रता 16% रहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

कैसा रहा कल का दिन?

दिल्ली में कल का AQI 211 दर्ज किया गया था, जो मॉडरेट कैटेगरी में आता है। वहीं, मंगलवार की सुबह 238 AQI दर्ज किया गया था। बीते दिनों के मुताबिक आज की सुबह मौसम में बदलाव देखा गया, लेकिन पॉल्यूशन और स्मॉग में काफी सुधार है। दिल्ली के अधिकांश इलाकों का AQI 200 से नीचे ही रहने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

दिल्ली के 10 इलाकों की हवा

लोधी रोड- 127
मंदिर मार्ग- 122
नजफगढ़- 134
नॉर्थ कैंपस-137
ओखला- 147
पटपड़गंज- 162
रोहिणी-168
सोनिया विहार- 138
आनंद विहार- 178
नेहरू नगर- 246

---विज्ञापन---

दिल्ली में कब पड़ेगी ठंड?

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते इस साल ठंड दिसंबर में 20 तारीख के बाद से ज्यादा पड़ने की उम्मीद है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में पहली बर्फबारी हो चुकी है, जिससे मौसम में आज से काफी परिवर्तन देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 05, 2024 08:37 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola