Delhi Alipur Dayal Market Fire Case: दिल्ली के अलीपुर के दयाल मार्केट में 15 फरवरी की शाम लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 11 हो गई है। आग में एक कांस्टेबल समेत 4 अन्य लोग भी झुलस गए हैं। मरने वाले लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों की पहचान ज्योति (42), दिव्या (20), मोहित सोलंकी (34) और कांस्टेबल करमबीर के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
4 घंटे में आग पर पाया काबू
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5:25 बजे हमें फोन आया कि एक पेंट फैक्ट्री में आग लग गई है। इस पर छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हम 4 घंटे में आग पर काबू पाने में सफल रहे, लेकिन 11 लोगों की जान चली गई है। सभी मजदूर हैं।
यह भी पढ़ें: भारत बंद, टोल प्लाजा पर कब्जा और बड़े पैमाने पर आंदोलन… सरकार के खिलाफ आर-पार के मूड में किसान
सर्च ऑपरेशन जारी
अतुल गर्ग ने बताया कि चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी भी हमें 2 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
8 दुकानों तक फैली आग
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे दो पेंट और रसायन गोदामों में लग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुताबिक, आग दो गोदामों के अलावा करीब आठ दुकानों तक फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर सभी लोग बाजार में जमा हो गए। हमने आग बुझाने की काफी कोशिश की।
यह भी पढ़ें: Farmers Protest LIVE: किसान आंदोलन का आज चौथा दिन, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
15 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
20 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
22 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines