Delhi Airport Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि कोहरे की वजह से कैट-3 की अनुपालना न करने वाली फ्लाइटों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि फ्लाइट्स की जानकारी और अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ जारी है। जो फ्लाइट्स कैट-3 का प्रयोग नहीं कर रहीं, उनके यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
क्या होती है CAT III तकनीक?
CAT III एक नेविगेशन प्रणाली है, जो उच्च तीव्रता की प्रकाश व्यवस्था के जरिए विमान को उन स्थितियों में उतारने में मदद करती है, जब दृश्यता 50 मीटर से कम होती है। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि फिलहाल दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। फिलहाल ठंड की वजह से प्रदूषण में भी इजाफा हो सकता है। विभाग की ओर से कहा गया है कि जिन लोगों का स्वास्थ्य खराब है, वे सावधानी बरतें। राजधानी दिल्ली में कई जगह बेघर लोगों के रहने के लिए रैन बसेरे बनाए गए हैं। बीती शाम हुई बारिश के बाद ठंड में और इजाफा हुआ है।
विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार तक दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। बुधवार और गुरुवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश का अनुमान है। मंगलवार शाम 4 बजे की बात करें दिल्ली में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 369 दर्ज किया गया था, जोकि खराब स्थिति है। जिसमें रात के समय कुछ सुधार हुआ। रात 10 बजे एक्यूआई 349 दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स एक बार फिर 406 यानी गंभीर स्थिति में पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें:Weather Forecast: उत्तर भारत में छाया कोहरा, इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल
यह भी पढ़ें : भीषण ठंड, कोहरा और बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
12 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
17 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
19 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines