दिल्ली-एनसीआर में छाए घने कोहरे की वजह से उड़ानों की रफ्तार पर भी धीमी हो गई है. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट(IGIA) पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिसका सीधा असर उड़ानों के संचालन पर पड़ रहा है. फॉग की वजह से 152 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. एयरपोर्ट प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से अपील की है कि हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी एयरलाइंस से उड़ान के हालात जरूर जांच लें. एडवाइजरी में कहा गया है कि कोहरे की वजह से उड़ानों के संचालन के लिए एयरपोर्ट पर CAT III ऑपरेशन शुरू हो गए हैं, जिससे देरी और रुकावटें हो सकती हैं. एयरपोर्ट की ऑन-ग्राउंड टीमें सभी यात्रियों की मदद के लिए तैनात है.
इंडिगो की रफ्तार भी धीमी
देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने भी अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि रांची,पटना और वाराणसी में फॉग और कम विजिबिलिटी की वजह से फ्लाइट्स की स्थिति पर असर पड़ सकता है. इंडिगो ने कहा कि मौसम पर उनकी लगातार नजर बनी हुई है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. इंडिगो ने अपने यात्रियों को फ्लाइट टाइमिंग पर नजर बनाए रखने के लिए वेबसाइट और ऐप चेक करते रहने की सलाह दी है
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में भयंकर ठंड का रेड अलर्ट, AQI पहुंचा 500 के करीब, पढ़ें बारिश को लेकर IMD का ताजा अपडेट
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तापमान में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक नॉर्थ इंडिया के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाया रह सकता है. इससे न सिर्फ सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ेगा. ऐसे में यात्रियों को सतर्क और वैकल्पिक योजनाएं तैयार रखने की सलाह दी गई है.
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
6 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
11 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
12 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
12 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
14 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
14 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
16 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines