दिल्ली एयरपोर्ट अंधेरे में डूबा, बिजली गुल होने से काम ठप, फ्लाइट भी हुईं लेट

Delhi Airport Electricity Shutdown: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली में अचानक आज इमरजेंसी हो गई। पूरा एयरपोर्ट अंधेरे में डूब गया। सारे काम ठप हो गए। फ्लाइटें भी लेट हो गई हैं।

Delhi Airport

Delhi Airport

Delhi Airport Black Out: देश की राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट पर T3 टर्मिनल पर आज ब्लैक आउट हो गया, जिससे सारे काम ठप हो गए। इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट डिले हो गईं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार, अचानक इलेक्ट्रिसिटी शटडाउन हुआ है। सिस्टम फेल होने की वजह से ऐसा हुआ।

विज्ञापन

एक यात्री ने अपने X हैंडल पर लिखा कि बिजली ठप होने से न केवल यात्री, बल्कि कर्मियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी, क्योंकि कई कर्मियों के रिकॉर्ड डिलीट हो गए। वहीं यात्रियों को अपने सफर पर निकलने में देरी हो रही है। न कोई अनाउंसमेंट की जा रही है और न ही बोर्डिंग पास क्लीयर हो रहे हैं। चेक इन और चेक आउट का सारा काम भी रुक गया।

विज्ञापन

री-बूटिंग करके स्टार्ट किया गया सिस्टम

एयरपोर्ट अधिकारी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि पावर को बैकअप पर शिफ्ट कर दिया गया है। एयर कंडीशन के सभी प्रोसेसे री-बूट कर दिए गए हैं। एयर कंडीशन पर ज्यादा लोड पड़ने के कारण इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड फेल हुए और बिजली ठप हो गई। सिस्टम फुल-पावर पर आ गया है। डिजी यात्रा समेत सभी कंप्यूटर सिस्टम फिर से काम करने लगे हैं।

विज्ञापन

3 टर्मिनल के साथ इंटरनेशनल एयरपोर्ट

बता दें कि दिल्ली में बना इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में से एक है। इसके 3 टर्मिनल हैं। एक और 2 नंबर टर्मिनल सिर्फ डाेमेस्टिक फ्लाइट के लिए है। तीसरा टर्मिनल इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों प्रकार की फ्लाइट के लिए है। इस एयरपोर्ट से रोजाना हजारों फ्लाइट टेकऑफ होती हैं। देश-विदेश की हजारों फ्लाइट लैंड होती हैं। इस एयरपोर्ट में एक साल के अंदर 40 मिलियन से ज्यादा पैसेंजरों का भार संभालने की क्षमता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ