Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के खेल का खुलासा किया है. कस्टम के अधिकारियों ने सिंगापुर से आई एक फ्लाइट से आई मशीनों के पूर्जो की खेप को लेने के लिए पहुंचे एक कंपनी के सीईओ को हिरासत में लिया है. पकड़ा गया यात्री एक मशीन के पार्ट्स के अंदर 1.2 किलोग्राम सोना छिपाकर तश्करी कर रहा था.
1.2 किलोग्राम सोना बरामद
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, सिंगापुर से दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर आई एक फ्लाइट से आए मशीनों के पूर्जो की खेप को एक व्यक्ति लेने पहुंचा था. जिसके बाद जांच के लिए एयरपोर्ट पर अधिकारियों द्वारा रोका गया था. जांच के दौरान पाया गया कि एक शख्स अवैध तरीके से सोना तस्करी करने की फिराक में था. अधिकारियों को उस पर शक होने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह सिंगापुर से आई 10.8 किलोग्राम वजन के माल की एक खेप को क्लियर करवाने के लिए नए कूरियर टर्मिनल पर आया था. इस खेप में 1.2 किलोग्राम सोना लेकर एयरपोर्ट पहुंचा था. कस्टम विभाग के अधिकारियों को शक है कि आरोपी किसी गिरोह का सदस्य हो सकता है. जिसके बाद कस्टम विभाग ने सोने को जब्त कर लिया है और आरोपी यात्री को भी हिरासत में ले लिया है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर किस दिक्कत के चलते लेट हुईं 800 फ्लाइट्स? दिन भर परेशान रहे यात्री
कस्टम विभाग ने दी जानकारी
घटना के संबंध में सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी मामले की जानकारी दी है। विभाग द्वारा बताया गया है कि ‘यात्री ने दावा किया कि वह मशीन के पुर्जों के कारोबार से जुड़ी एक कंपनी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर काम करता है. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि इस खेप के भीतर मशीन के कुछ कलपुर्जों के अंदर लगभग 1.2 किलोग्राम सोना छिपा हुआ है. इसके बाद, सीमा शुल्क अधिकारियों ने तुरंत उस खेप को स्कैनिंग कराई. जिसमें अधिकारियों को मशीन में कुछ ऐसी संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं, जिससे सोने की मौजूदगी की पुष्टि हुई. विभाग ने बताया कि जांच में पता चला कि मशीन के पुर्जों के अंदर 1200 ग्राम सोना छुपाया गया था.
यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की सूचना, वाराणसी जा रही फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, 5 एयरपोर्ट पर अलर्ट
संबंधित खबरें
दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
6 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
8 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
10 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
12 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
12 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
15 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
19 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
19 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines