दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की सूचना, वाराणसी जा रही फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, 5 एयरपोर्ट पर अलर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर बम की सूचना से हड़कंप मच गया, लेकिन जांच में यह फर्जी साबित हुई. इंडिगो को मिले ईमेल में दिल्ली, चेन्नई और गोवा एयरपोर्ट का भी जिक्र था. एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को भी धमकी मिली, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया.

Air India Express

प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली एयरपोर्ट पर बम मिलने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया था. हालांकि जांच में यह एक फर्जी धमकी पाई गई. दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर बम मिलने की सूचना आज शाम 4 बजे फायर ब्रिगेड को मिली थी. जांच के बाद यह अफवाह साबित हुई. यह ईमेल इंडिगो के शिकायत पोर्टल पर प्राप्त हुआ था. इसमें दिल्ली, चेन्नई और गोवा सहित कई अन्य एयरपोर्ट्स का भी जिक्र था. सूचना के बाद, सभी जगहों पर एहतियातन जांच की गई है.

विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को मिली धमकी

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता का कहना है कि वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान को धमकी मिली थी. प्रोटोकॉल के अनुसार, सरकार द्वारा नियुक्त बम खतरा आकलन समिति को तुरंत सूचित किया गया और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय तुरंत शुरू किए गए. उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई और सभी यात्रियों को उतार लिया गया है. विमान की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया था कि इंडिगो द्वारा बम की धमकी की सूचना दिए जाने के बाद दिल्ली और मुंबई सहित भारत के पांच हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

दिल्ली में विस्फोट के सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली के लाल किला के पास हुए ब्लास्ट के बाद देश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया था. इस घटना के महज दो दिन बाद ही जब दिल्ली एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया. हालांकि जब जांच करने के लिए टीम एयरपोर्ट पहुंची तो ये धमकी फर्जी पाई गई.

विज्ञापन

दिल्ली में 10 नवंबर को हुआ था ब्लास्ट

दिल्ली में 10 नवंबर को शाम को 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के सामने कार में विस्फोट हुआ था. इस विस्फोट की घटना में अव तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 20 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शान ने घायलों से मुलाकात की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ