Delhi Air Pollution: रविवार को दिल्ली में बारिश के कारण एयर क्वालिटी में सुधार हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत स्टेज-III के प्रतिबंधों को हटा दिया। हालांकि, अधिकारियों ने एयर क्वालिटी को बनाए रखने पर जोर दिया है। भले ही कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत स्टेज III के प्रतिबंध हटा दिए हैं, लेकिन स्टेज II के नियम अभी भी लागू हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
दिल्ली में हटा GRAP-III प्रतिबंध
आधिकारिक आदेश में बताया गया है कि दिल्ली की एयर क्वालिटी पिछले 24 घंटों में काफी बेहतर हुई है और यह अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सीमा से नीचे है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले निर्देश दिया था कि जब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 के स्तर को पार कर जाए तो GRAP स्टेज III लागू किया जाए।
हालांकि, रविवार दोपहर दिल्ली का AQI 278 रहा, जिसमें पिछले तीन दिनों में हुई हल्की बारिश के कारण काफी सुधार आया है। बता दें कि शुक्रवार शाम तक AQI 397 पर था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के डेटा ने शुक्रवार को दिल्ली के 29 में से 18 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर 400 से अधिक AQI रीडिंग दर्ज की थी, जो ‘गंभीर’ कैटेगरी में आता है।
GRAP 3 के प्रतिबंध हटाने से फायदा
- प्राइवेट सेक्टर में गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शन वर्क GRAP स्टेज III के नियम हटने के बाद फिर से शुरू हो सकता है। हालांकि, जिन साइट्स को पहले नियमों के उल्लंघन के कारण बंद किया गया था, वे कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की अनुमति के बिना काम करना शुरू नहीं कर सकती हैं।
- स्टेज III के तहत कक्षा V तक की कक्षाओं को हाइब्रिड मोड में ट्रांसफर किया गया था, जहां छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन दिया गया था। अब प्रतिबंध के हटने से कक्षाओं को फिर से शुरू किया जा सकता है।
- दिल्ली और एनसीआर के आसपास के क्षेत्रों में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चार पहिया वाहनों पर लगाए गए प्रतिबंधों में अब कुछ राहत मिलेगी। इसके अलावा, BS-IV या पुराने स्टैंडर्ड वाले नॉन-एसेंशियल डीजल गुड व्हीकल भी दिल्ली में स्टेज III हटने के बाद चलाए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – AAP के CM फेस के दावे पर बिधूड़ी का जवाब, बोले- ‘केजरीवाल भ्रामक प्रचार कर रहे’
संबंधित खबरें
दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
58 mins ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
1 hr agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
2 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
6 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
7 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
7 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
10 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines