AAP के CM फेस के दावे पर बिधूड़ी का जवाब, बोले- 'केजरीवाल भ्रामक प्रचार कर रहे'

Delhi Assembly Elections 2025: आप आदमी पार्टी के सीएम फेस के दावे को लेकर आज बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने पलटवार किया है। उन्होंने केजरीवाल पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया है।

AAP CM Face Controversy

AAP CM Face Controversy

AAP CM Face Controversy: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आप और बीजेपी एक दूसरे जमकर निशाना साध रहे हैं। आप पार्टी ने दावा किया कि बीजेपी इस चुनाव में रमेश बिधूड़ी को सीएम पद का उम्मीदवार बना सकती है। इस पर अब कालकाजी से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि वह इस शीर्ष पद के दावेदार नहीं हैं।

बता दें कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी ने प्रेस वार्ता के जरिए दावा किया कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ कि रमेश बिधूड़ी इस चुनाव में बीजेपी के सीएम उम्मीदवार होंगे। हालांकि इस प्रकार की घोषणा अभी बीजेपी की ओर से नहीं की गई है। इस बीच बिधूड़ी का बयान सामने आ गया है। उन्होंने आप के इस दावे को खारिज करते हुए कहा वे सीएम पद के दावेदार नहीं हैं।

दावे पूरी तरह निराधार

बिधूड़ी ने रविवार को कहा मैं अपनी पार्टी की तरह ही लोगों के लिए समर्पित हूं। मेरे बारे में सीएम फेस के दावे की बातें पूरी तरह निराधार हैं। मैं आपका सेवक बनकर निरंतर काम करता रहूंगा। कालकाजी सीट से चुनाव मैदान में उतरे बिधूड़ी ने कहा वे पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बतौर सांसद और विधायक के रूप में अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा पार्टी ने लगातार मुझे आशीर्वाद दिया है। मैं पिछले 25 साल से पार्टी द्वारा सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाल रहा हूं।

भाजपा सरकार बनाएगी

बता दें कि बिधूड़ी ने केजरीवाल पर उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा मेरा नाम उछालकर केजरीवाल ने ये स्वीकार कर लिया कि अगले चुनाव में भाजपा ही सरकार बनाएगी। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है। दिल्ली के लोग उनसे नाराज हैं। लोग आपदा सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने आप सरकार के कथित शराब घोटाले और सीएम आवास के निर्माण में खर्च की गई राशि को लेकर भी निशाना साधा। गौरतबल है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होना है, जबकि नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ