Delhi Air Quality: राजधानी दिल्ली में पिछले चार सालों से अक्टूबर महीने में मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) कई दिनों से लगातार बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक, (रविवार) 29 अक्टूबर की सुबह दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 309 दर्ज किया गया, जो कि बहुत ही खराब श्रेणी में आता है।
सांस लेना हुआ दुश्वार
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। जबकि, दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और आने वाले दिनों में प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के चलते इसके और भी खराब होने की संभावना है।
तापमान में परिवर्तन
आईएमडी के अनुसार, रविवार (29 अक्टूबर) को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, अब ठंड अक्टूबर में ही दस्तक दे रही है। 2018 से पहले दिल्ली का न्यूनतम तापमान अक्टूबर के आखिरी दिनों में 15 और 16 डिग्री के आसपास ही बना रहता था। लेकिन 2018 और इसके बाद के वर्षों में यह गिरकर 12 और 14 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके बावजूद कड़ाके की सर्दियों के दिन सिमट रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Delhi AQI: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा जहरीली हुई, आज सुबह का लेवल 286, नोएडा में भी खतरा
नवंबर की शुरूआत से ही ठंड बढ़ने के आसार
राजधानी में शनिवार इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। नवंबर की शुरूआत से ही एक बार फिर ठंड बढ़ जाएगी। नवंबर के पहले तीन दिन में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
10 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
12 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines