Delhi AQI: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा जहरीली हुई, आज सुबह का लेवल 286, नोएडा में भी खतरा

Delhi Air Quality: दिल्ली एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं, शनिवार को एक्यूआई 286 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता भी खराब हो गई है।

Delhi Air Quality, Delhi Air Pollution, Delhi AQI, Air Pollution, Pollution, Delhi News, Hindi News
विज्ञापन

Delhi Air Quality: दिवाली से पहले राजधानी दिल्ली में एक्यूआई चिंताजनक हालत में पहुंच गया है। दिल्ली एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं, शनिवार को एक्यूआई 286 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता भी खराब हो गई है। आज नोएडा में वायु गुणवत्ता 255 एक्यूआई के साथ ‘खराब’ श्रेणी में और गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता 200 एक्यूआई के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

पराली के धुएं से बढ़ रहा प्रदूषण

दिल्ली के 10 इलाकों में हवा बेहद खराब और 23 इलाकों में हवा खराब श्रेणी दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक हवा की दिशा बदलने से पराली का धुआं धीरे-धीरे दिल्ली की ओर रुख कर रहा है और इससे हवा प्रदूषित हो रही है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में सबसे प्रदूषित रही हवा सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 280 रहा, जो कि बृहस्पतिवार के मुकाबले 20 सूचकांक अधिक है।

विज्ञापन

सर्द हवाओं के कारण गिर सकता तापमान

हवा की दिशाओं में बदलाव होने से दिल्ली-एनसीआर का पारा गिरेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार सुबह धुंध छा सकती है। कमोबेश ऐसी स्थिति पूरे सप्ताह रहने का अनुमान है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम थोड़ा साफ होगा, लेकिन शाम होते ही सर्द हवाओं के कारण रात का तापमान गिर सकता है।

नहीं हो रहा सुधार

दिल्ली की एयर क्वालिटी के लिए किए जा रहे तमाम प्रयास लगातार असफल दिख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है और भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान का मानना है कि त्योहारी सीजन में यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच सकती है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार एनसीआर शहरों में वायु गुणवत्ता की खराब श्रेणी देखी गई है। बता दें कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के दूसरे चरण के तहत उपाय वर्तमान में लागू किए गए हैं, जिसके अंतर्गत सड़कों पर पानी छिड़कना और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देना शामिल है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ