Delhi Pollution: दिल्ली में सर्दियों का मौसम आने के साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रात 11 बजे 300 को पार पहुंच गया। इसकी वजह पंजाब और हरियाणा में खेतों में लगने वाली आग को माना जा रहा है। वायु प्रदूषण पर जारी प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) के पूर्वानुमान में गिरावट के लिए शांत हवाओं को जिम्मेदार ठहराया गया।
दिल्ली की हवा में कितना घुला जहर?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने रविवार को शाम 4 बजे दिल्ली का औसत AQI 277 (खराब) बताया। ये लगातार पांचवें दिन खराब वायु गुणवत्ता का संकेत है। इसके बाद यह स्तर शाम 7 बजे तक 289 और रात 11 बजे तक 303 तक पहुंच गया। EWS का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण कम होने की अभी कोई संभावना नहीं है। ऐसे में अगर पराली जलाने जैसी घटनाएं हुईं तो, दिल्ली की हवा और भी ज्यादा खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले क्यों दहली दिल्ली? हाई अलर्ट पर राजधानी; पुलिस को ‘साजिश’ का शक
दिल्ली में इन 5 इलाकों की सबसे खराब हवा
दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं जहां पर हवा काफी खराब Very poor) कैटेगरी में रही। इसमें आनंद विहार 375, वजीरपुर 355, जहांगीरपुरी 359, मुंडका 328 और रोहिणी में AQI 325 का नाम शामिल है।
दिल्ली की हवा क्यों हो रही खराब?
नासा के फायर इंफॉर्मेशन फॉर रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम ने पंजाब और हरियाणा में पिछसे हफ्ते औसतन 90 आग दर्ज हुई। लेकिन पिछले कई साल के मुकाबले ये काफी कम है, उस, दौरान लगभग 600 से ज्यादा आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं। वहीं, आने वाले दिनों में आग के मामलों में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके बाद AQI और ज्यादा खराब स्थिति में पहुंच सकता है। आग की घटनाओं को कम करने के लिए अधिकारी काम कर रहे हैं।
पिछले साल पराली जलाने के कितने मामले?
2022 के आंकड़ों को देखा जाए तो पंजाब में पराली जलाने के मामलों में इस बार 25% की गिरावट देखी गई है। अभी ये 49,922 से घटकर 36,623 के बीच है। वहीं, पराली जलाने वाले क्षेत्र में 27% की बढ़ोतरी हुई है। इस साल पिछले सीजन के मुकाबले फसल की कटाई धीमी है। इसका कारण बुवाई में देरी और सितंबर के आखिर में बारिश को बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Delhi: जहांगीरपुरी में दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग एक युवक की 4 गोलियां लगने से मौत, 2 घायल
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
9 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
10 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
11 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
13 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
13 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
15 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
15 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
19 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines