Delhi AQI: दिवाली के अगले दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता में तेजी से गिरावट देखते को मिली। जिसमें बीते दिन मामूली सुधार देखने को मिला। लेकिन 3 नवंबर की सुबह दिल्ली की हवा में फिर से जहर घुल गया। दिल्ली में आज सुबह AQI 500 के पार दर्ज किया गया। जो वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक ‘खतरनाक’ स्तर होता है। इस तरह की हवा दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।
दिल्ली का AQI 507 पहुंचा
IQAir वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छाई रही। इस दौरान AQI 507 दर्ज किया गया। ये PM2.5 स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सीमा से 65 गुना ज्यादा खतरनाक है। AQI 200 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 और 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर ‘गंभीर से अधिक’ माना जाता है। इससे वहां रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की हवा पर क्यों बेअसर रही दिवाली? 2015 के बाद मिली सबसे साफ एयर क्वालिटी
पिछले 12 घंटे में हुई बढ़ोतरी
दिल्ली का AQI पिछले 12 घंटे में 327 था, जो बढ़कर 507 तक पहुंच गया। शनिवार रात 9 बजे दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में AQI 327 दर्ज किया गया। CPCB के मुताबिक, रविवार सुबह सात बजे दिल्ली के आनंद विहार में 427, अलीपुर में 373, जहांगीरपुरी में 394, चांदनी चौक में 289, द्वारका में 385, नजफगढ़ में 373 और नरेला में 359 AQI दर्ज किया गया है। दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी AQI में गिरावट देखने को मिली। नोएडा में AQI 287, गाजियाबाद के लोनी में AQI 355 और गुरुग्राम के विकास सदन में AQI 259 दर्ज किया गया।
लोगों में बढ़ी सांस की समस्या
दिवाली की अगली सुबह प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। क्योंकि इस दौरान AQI 350 से ज्यादा दर्ज किया गया। लोकल सर्किल्स ने हाल ही में एक सर्वे किया, जिसमें पता चला कि दिल्ली और पड़ोसी NCR के कई इलाकों में 21,000 में से 69 फीसद लोगों ने बताया कि हर परिवार में कम से कम एक सदस्य गले में खराश और खांसी जैसी सांस से जुड़ी समस्याएं हैं। इसके अलावा 62 फीसद लोगों को खराब वायु गुणवत्ता के कारण आंखों में जलन की समस्या पैदा हुई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 10 सालों में इस बार सबसे ज्यादा हादसे, 12 घंटे में फायर ब्रिगेड के पास आए 318 कॉल
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
9 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
14 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
16 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines