Delhi AQI: दिवाली के दो दिन बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 294 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। शुक्रवार को दिवाली पर आतिशबाजी करने के बाद वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई थी, इस दौरान AQI 359 दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दिल्ली प्रदूषण बोर्ड ने इस दिवाली पर प्रदूषण मानदंडों के उल्लंघन पर चिंता जताई थी।
हवा में सांस लेना मुश्किल
सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में इस बार दिवाली पर पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा प्रदूषण हुआ है। गुरुवार को शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक ( AQI ) 330 दर्ज किया गया, जबकि 2023 में यह 218 और 2022 में 312 दर्ज किया गया था। इस बार दिवाली की अगली सुबह लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। ये परेशानी आज भी बनी हुई है। आज सुबह ही एक शख्स ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि प्रदूषण के कारण बहुत सारी समस्याएं हैं, सांस लेना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि मैं हाल ही में विदेश से आया हूं, जैसे ही दिल्ली पहुंचा, एक अलग तरह की गंध आ रही थी और यह अच्छा नहीं है।
ये भी पढ़ें: पटाखों ने घोला Delhi-NCR की हवा में जहर! सांस लेना भी दूभर, जानें कहां रहा कितना AQI
कहां पर कितना AQI?
अलीपुर में 295, आनंद विहार- 380, अशोक विहार- 325, बवाना -312, बुराड़ी क्रॉसिंग- 314, डीटीयू- 258, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज- 263, ड्वार्क्स सेक्टर-8- 308, आईजीआई एयरपोर्ट (T3)- 341, आईबीएचएएस, दिलशाद गार्डन- 268, जहांगीरपुरी- 301, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम- 284, लोधी रोड- 227, ध्यानचंद स्टेडियम- 378, मंदिर मार्ग- 302, मुंडका- 286, एनएसआईटी द्वारका- 294, नजफगढ़- 254, नरेला – 250, ओखला फेज-2- 310, पटपड़गंज- 314, आर.के.पुरम- 346,विवेक विहार- 323 और रोहिणी में 304 AQI दर्ज किया गया।
एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज AQI 314 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, फरीदाबाद की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई है। गुरुग्राम दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता 309 दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में छठ पूजा पर रहेगी छुट्टी, CM आतिशी ने ट्वीट कर दी जानकारी
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
17 mins agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
5 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
6 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
8 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
8 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
10 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines