Delhi Air Pollution: दिल्ली में AQI पहुंचा 400 पार, लोगों को घरों में रहने की सलाह, अभी राजधानी में कैसे हैं हालात?

Delhi AQI: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक सीमा तक पहुंच गया है। AQI कई इलाकों में 500 के पार दर्ज किया गया है। हालात को देखते हुए लोगों ने मॉर्निंग वॉक, जॉगिंग और पार्कों में जाना तक बंद कर दिया है।

Delhi AQI

Photo Credit- X

Delhi Air Pollution: दिल्ली वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। CPCB के अनुसार, एम्स और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 421 दर्ज किया गया, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है। वहीं, AQI कई इलाकों में 500 के पार भी दर्ज किया गया है। सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान 4 लाने के लिए एक्सरसाइज कर रही है। निर्माण कार्यों पर भी सख्ती की जा रही है। सावधानी के लिए लोगों को N95 मास्क पहनने और घर से कम निकलने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन

बढ़ता जा रहा प्रदूषण का स्तर

कई इलाकों में AQI 500 के आसपास पहुंच गया है। लोगों ने मॉर्निंग वॉक भी बंद कर दी है। लोगों को N95 मास्क पहनने और घर से कम निकलने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, अस्पतालों में भी सांस की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रदूषण अब सिर्फ पर्यावरण नहीं, जनस्वास्थ्य का बड़ा संकट बन चुका है। जब तक हालात नहीं सुधरते, सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।

विज्ञापन

कुछ गाड़ियों पर लगी रोक

प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सरकार की तरफ से BS-3 पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर रोक लगाई गई है। राजधानी की इस जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इससे आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। वहीं, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। साथ ही, मौसम विभाग ने 7 नवंबर तक कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

आज कहां पर कितना है AQI?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलीपुर में 374, शोक विहार में 397, आनंद विहार में 384, चांदनी चौक में 407, मथुरा रोड में 390, आईटीओ में 307, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 386 और एम्स और आसपास के क्षेत्रों में 421 AQI दर्ज किया गया है। इसके अलावा, आर.के.पुरम में 421, लोधी रोड में 364, रोहिणी में 415 AQI दर्ज किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ