Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों के मौसम में वायु गुणवत्ता का स्तर ज्यादा गिर जाता है। इसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है। यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के एनर्जी पालिसी इंस्टीट्यूट की वार्षिक रिपोर्ट वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक 2024 के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता इसके निवासियों की जीवन प्रत्याशा को कम कर रहा है। इससे दिल्ली उत्तरी मैदानी इलाकों में सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल हो गई है। भारत के अपने राष्ट्रीय मानकों के अनुसार, अगर वर्तमान प्रदूषण स्तर जारी रहता है तो निवासियों की जीवन प्रत्याशा (Life Expectancy) 8.5 साल कम हो जाएगी।
8 साल कम हो जाएगी उम्र
दिल्ली में वायु गुणवत्ता का गिरना एक बड़ा मुद्दा है। अब इसी की वजह से दिल्ली के लोगों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली में रहने वाले 1.80 करोड़ लोग WHO द्वारा निर्धारित मानदंड की तुलना में औसतन जीवन प्रत्याशा कम हो सकती है। भारत के अपने राष्ट्रीय मानकों के अनुसार, शहर का प्रदूषण ऐसा ही रहता है तो लोगों की जीवन प्रत्याशा 8.5 वर्ष कम हो जाएगी। साफ तौर पर कहें तो आपकी उम्र लगभग 8.5 साल तक कम हो जाएगी।
ये भी पढ़ें… Delhi Weather Update : दिल्ली NCR में वीकेंड पर मौसम रहेगा सुहाना, फिर सताएगी गर्मी, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम?
कैसे खत्म किया जा सकता है खतरा
इसके विपरीत रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अगर राष्ट्रीय PM2.5 मानकों को पूरा किया जाए तो उससे दिल्ली वालों की जीवन प्रत्याशा 8.5 वर्ष बढ़ सकती है। PM2.5 एक सूक्ष्म कण है जो सांस लेने से हमारे शरीर में पहुंचकर सांस से जुड़ी समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसीलिए प्रदूषण में हमेशा मास्क पहनने की सलाह दी जाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की राजधानी दिल्ली है को विश्व स्तर पर सबसे प्रदूषित शहरों में भी शामिल किया गया है।
मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस समय के लिए सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 29 अगस्त की सुबह की शुरुआत दिल्ली एनसीआर में बारिश के साथ हुई।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
56 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
7 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
16 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
18 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
20 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
23 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
23 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines