Delhi Air Pollution: सर्दियों की शुरुआत होती है और दिल्ली की हवा खराब होने लगती है. पिछले कुछ हफ्तों से दिल्ली के लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. नवंबर के महीने में AQI कभी कम तो कभी ज्यादा हो रहा है, लेकिन लगातार ये बहुत खराब और खराब श्रेणी में ही बना हुआ है. आज भी दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, ऑवर ऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 355 तक दर्ज किया गया है. वहीं, बवाना में ये 366 तक दर्ज किया गया है. जानिए आपके क्षेत्र में आज AQI कितना दर्ज किया गया?
355 दर्ज किया गया AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रोज सुबह ही हर दिन के AQI का डाटा शेयर करता है. आज वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 8 बजे तक 355 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. बहुत लोगों की शिकायत है कि प्रदूषण की वजह से सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. परेशानी झेल रहे लोग सरकार से इससे निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार को इस पर जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, 300 पार AQI ने आंखों में जलन, खुजली से लेकर सूजन की बढ़ाई समस्या, कैसे पाएं राहत?
कहां पर कैसी रही वायु गुणवत्ता?
ताजा डेटा के मुताबिक, आज दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI खराब तो कहीं पर बहुत खराब श्रेणी में रहा. आरके पुरम 321, चांदनी चौक 354, सोनिया विहार ने 326, पटपड़गंज ने 314, आनंद विहार 332, जहांगीरपुरी 342, अशोक विहार 332, मुंडका 335, रोहिणी ने 336, बवाना 366, अलीपुर 316, बुराड़ी क्रॉसिंग 345, द्वारका सेक्टर -8 310, नरेला 335 और ITO 337 में एक्यूआई दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: धुंध में छिपा इंडिया गेट… 230 दर्ज किया गया AQI, कब करवट लेगा मौसम?
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
11 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
22 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines