ईद से पहले सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर सियासत गरमाई हुई है। अब दिल्ली एआईएमआईएम के अध्यक्ष डाॅ. शोएब जमई ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। शोएब जमई ने कहा कि यह दिल्ली है मेरठ और संभल नहीं। जहां सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ सकते। अगर मस्जिद में जगह कम पड़ी तो सड़कों पर नमाज पढ़ी जाएगी। शोएब जमई ने एक्स पर लिखा कि बीजेपी के कुछ नेता दिल्ली में ईद की नमाज को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। उनको मालूम होना चाहिए वह संभल या मेरठ नहीं दिल्ली में हैं।
ये भी पढ़ेंः हंसते-हंसते जल्लाद को ले गए ‘यमराज’, गाजीपुर में हुए हादसे का वीडियो वायरल
भाजपा नेता गलत बयान बाजी कर रहे
शोएब जमई ने एक्स पर लिखा कि भाजपा के कुछ बड़बोले नेता दिल्ली में ईद की नमाज को लेकर ग़लत बयान बाजी कर रहे हैं। उनको मालूम होना चाहिए कि यह संभल या मेरठ नहीं, दिल्ली है, हां सबकी दिल्ली। यहां ईद की नमाज भी होगी और अगर मस्जिद में जगह कम पड़ जाए तो सड़क पर भी होगी। ईदगाहों और अपने घर के छत पर भी होगी। कावड़ यात्रा के दौरान मुख्य सड़क को कई घंटे के लिए बंद किया जा सकता है तो नमाज के दौरान 15 मिनट के लिए भी किया जा सकता है। व्यवस्था करने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है।
वीडियो संदेश में शोएब जमई ने कहा कि दिल्ली बीजेपी बीजेपी नेताओं की आदत हो गई है कि वे मुस्लिमों के खिलाफ अनाप-शनाप बयान देते हैं। सड़क पर नमाज नहीं होगी। मैं पूछना चाहता हूं कि सड़क पर नमाज क्यों नहीं होगी? दिल्ली की सीएम से अपील है कि वे अपने नेताओं को समझाएं मुस्लिमों के प्रति गलत बयानबाजी नहीं करें, यह देश संविधान से चलेगा।
ये भी पढ़ेंः ‘सड़क पर नमाज नहीं लेकिन कांवड़ यात्रा’, सपा सांसद ने प्रशासन के रवैये पर उठाया सवाल
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
28 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
19 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
22 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines