AAP Free Cylinder Protest in Delhi: होली से पहले दिल्ली का सियासी पारा आसमान छूने लगा है। राजधानी की सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए थे। 8 फरवरी 2025 को आए चुनावी नतीजों को 1 महीने बीत चुके हैं। मगर दिल्ली की जनता को अभी तक फ्री सेवाओं का लाभ नहीं मिल सका है। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी बीजेपी पर हमलावर हो गई है।
40 जगहों पर हो रहे प्रदर्शन
AAP के नेताओं ने दिल्ली की 40 जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हो रहे इन विरोध प्रदर्शनों में AAP के कई नेताओं ने फ्री सिलेंडर को लेकर बीजेपी पर हल्ला बोल दिया है। इन विरोध प्रदर्शनों में महिला कार्यकर्ताओं ने हाथ में सिलेंडर का पोस्टर ले रखा है। पोस्टर पर लिखा है कि फ्री सिलेंडर कब मिलेगा? इसी कड़ी में ITO पर प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें AAP के पूर्व विधायक ऋतुराज का नाम भी शामिल है।
यह भी पढ़ें- होली पर कब से चलेगी मेट्रो? DMRC ने जारी की गाइडलाइन
आतिशी ने साधा निशाना
बता दें कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सभी वादों को जुमला करार दिया है। आतिशी का कहना है कि बीजेपी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा किया था। 8 मार्च को महिला दिवस भी बीत चुका है, मगर महिलाओं के खाते में पैसे अभी तक नहीं पहुंचे हैं। बीजेपी का वो वादा तो जुमला साबित हुआ। मगर अब गैस-सिलेंडर का क्या?
होली को 2 दिन बाकी
आतिशी का कहना है कि बीजेपी वालों ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लोगों को कई वादे किए। 8 मार्च तक 2,500 रुपए का वादा जुमला हो गया। अब होली तक दिल्ली की हर महिला को फ्री सिलेंडर मिलना था। होली में सिर्फ 2 दिन बचे हैं और दिल्ली की महिलाएं फ्री सिलेंडर का इंतजार कर रही हैं। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कई महिलाएं खाली सिलेंडर लेकर धरना दे रही हैं। उनके झूठे वादों और धोखे के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं।
यह भी पढ़ें- यमुना में अब ले सकेंगे क्रूज की सवारी का आनंद, सीएम बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए बड़ा कदम
संबंधित खबरें
वर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
56 mins ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
4 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
17 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
20 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines