Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
DMRC Guidelines Metro Services On Holi : मेट्रो की सेवा को लेकर डीएमआरसी ने होली के दिन के लिए गाइडलाइन जारी की है। दिल्ली में मेट्रो कितने बजे से चलेगी? इसे लेकर टाइमिंग सामने आ गई है। होली के त्योहार के दिन दिल्ली के सभी रूट्स पर मेट्रो 14 मार्च को दोपहर 2.30 बजे से चलेगी।
पूरे देश में शुक्रवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। रंगों के इस त्योहार में मेट्रो देरी चलेगी। इसे लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक्स पर पोस्ट कर मंगलवार को मेट्रो यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की। इस सूचना में होली के दिन मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया।
यह भी पढे़ं : खुशखबरी! नोएडा सेक्टर 62 से गाजियाबाद तक दौड़ेगी मेट्रो, 6 शहरों को होगा फायदा; यहां देखें रूट
METRO TRAIN SERVICES TO START AT 2:30 PM ON HOLI
On the day of the ‘Holi festival, i.e.14th March, 2025 (Friday), Metro services will NOT be available till 2:30 PM on all Lines of the Delhi Metro including Airport Express Line.
Metro train services will thus start at 2:30 PM…
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 11, 2025
डीएमआरसी ने मेट्रो सेवा की गाइडलाइन जारी कर कहा कि होली के दिन दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो ट्रेन की सेवाएं शुरू होंगी। होली के त्योहार के दिन यानी 14 मार्च शुक्रवार को एयरपोर्ट, एक्सप्रेस लाइन समेत दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
यह भी पढे़ं : Delhi Metro Golden Line Update: तुगलकाबाद-एरोसिटी कॉरिडोर पर एक और उपलब्धि
डीएमआरसी की गाइडलाइन के अनुसार, इस प्रकार 14 मार्च को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी। आपको बता दें कि हर साल होली के दिन मेट्रो के समय में बदलाव किया जाता है। इस बार भी ऐसा ही किया गया। दोपहर के बाद यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।