राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम और बढ़ते प्रदूषण से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. दिल्ली सरकार और एलजी की मंजूरी के बाद अब शहर की पांच सबसे व्यस्त सड़कों को ‘मॉडल कॉरिडोर’ के रूप में बनाने की मंजूरी मिल गई है. इस मेगा प्रोजेक्ट का मकसद सिर्फ ट्रैफिक कम करना नहीं, बल्कि इन रास्तों को धूल-मुक्त (प्रदूषण), हरियाली से भरपूर और लोगों के लिए ज्यादा सुविधाजनक बनाना है. नई योजना के तहत सड़कों को आधुनिक तकनीक और स्मार्ट सुविधाओं से तैयार किया जाएगा ताकि रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को राहत मिल सके. इस परियोजना को लेकर सरकार का दावा है कि इन कॉरिडोर के बनने के बाद दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था पहले से ज्यादा बेहतर और व्यवस्थित दिखाई देगी.
यह भी पढ़ें: South Delhi Traffic Relief: साउथ दिल्ली में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! साकेत से बदरपुर तक
इन 5 बड़े रूट पर शुरू होगा मॉडल कॉरिडोर प्रोजेक्ट
इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत दिल्ली के पांच अहम और सबसे व्यस्त रूट को चुना गया है. इनमें;
- मिंटो रोड – आईटीओ – कड़कड़डूमा (सेंट्रल से ईस्ट दिल्ली)
- मिंटो रोड – अरुणा आसफ अली मार्ग – जवाहरलाल नेहरू मार्ग – दिल्ली गेट (सेंट्रल और नॉर्थ दिल्ली)
- नेताजी सुभाष मार्ग – शांति वन – महात्मा गांधी मार्ग (यमुना के किनारे) – आईटीओ – आईपी एस्टेट मेट्रो स्टेशन
- धौला कुआं से जेल रोड / करियप्पा मार्ग – तिलक नगर क्रॉसिंग (साउथ से वेस्ट दिल्ली)
- उत्तम नगर – तिलक नगर – राजौरी गार्डन (नजफगढ़ रोड, वेस्ट दिल्ली)
अब इन सड़कों को नए डिजाइन के साथ विकसित किया जाएगा ताकि ट्रैफिक सुचारू हो सके और यात्रा का समय कम हो. इसके अलावा आसपास के बाजारों, दफ्तरों और रिहायशी इलाकों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा.
ग्रीन कॉरिडोर और स्मार्ट सुविधाओं से मिलेगा नया अनुभव
नई योजना के तहत इन सड़कों को सिर्फ चौड़ा ही नहीं किया जाएगा, बल्कि इन्हें पूरी तरह स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा. पैदल चलने वालों के लिए अलग फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, आधुनिक बस स्टॉप, पब्लिक प्लाजा और ग्रीन कॉरिडोर तैयार किए जाएंगे. सड़क किनारे और डिवाइडर पर वैज्ञानिक तरीके से पौधे लगाए जाएंगे, जिनकी सिंचाई के लिए भूमिगत पाइपलाइन सिस्टम बनाया जाएगा. इससे पानी के टैंकरों की जरूरत कम होगी और ट्रैफिक बाधित नहीं होगा. इसके अलावा फुटपाथों पर ऐसे विशेष पत्थर लगाए जाएंगे, जिससे बारिश का पानी जमीन के अंदर जा सके और भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद मिले.
इन खास सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव
- पैदल यात्रियों के लिए चौड़े और सुरक्षित फुटपाथ तैयार किए जाएंगे.
- अलग साइकिल ट्रैक और ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाएंगे.
- आधुनिक स्ट्रीट लाइट और CCTV कैमरों से सुरक्षा बढ़ेगी.
- बस स्टॉप और ट्रांजिट पॉइंट को स्मार्ट तरीके से विकसित किया जाएगा.
- कनॉट प्लेस, आईटीओ, दिल्ली कैंट और राजघाट जैसे इलाकों को सीधा फायदा मिलेगा.
- प्रोजेक्ट का उद्देश्य दिल्ली को ज्यादा साफ, हरा-भरा और ट्रैफिक फ्री बनाना है.
यह भी पढ़ें: CM रेखा गुप्ता की कुर्सी क्यों हो रही वायरल? कीमत-फीचर्स को लेकर किया जा रहा दावा कर देगा हैरान
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
1 hr agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
12 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
17 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
17 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
18 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
20 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
20 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines