जम्मू-पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, बन रहे ये लिंक रोड

Dehli Traffic Jam Relief : केंद्र सरकार ने दिल्लीवासियों को नए साल पर बड़ी सौगात दी है। अब जम्मू कश्मीर और पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसे लेकर मेगा प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है।

Today Headlines, 12 February 2023, BJP, JP Nadda, PM Modi, pm narendra modi, Pm Rajasthan Visit Today, Today headlines Updates, Delhi Mumbai Expressway

File Photo

Dehli Traffic Jam Relief : देश की राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या आम बात है। दिल्ली में बाहर से आने वाले वाहनों का भी दबाव ज्यादा रहता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक जाम की समस्या हल करने और वायु प्रदूषण कम करने के लिए मेगा प्रोजेक्ट पर काम होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 12500 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। आइए जानते हैं कि कहां-कहां खर्च होंगे पैसे?

विज्ञापन

इस मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होने पर जम्‍मू-कश्‍मीर और पंजाब सीधे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे। साथ ही तीन एक्सप्रेसवे से भी कनेक्ट हो जाएंगे। निर्माण कार्य के बाद बाहरी वाहनों को दिल्ली आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे बाहर ही बाहर सीधे आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। इससे जहां ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी तो वहीं वायु प्रदूषण भी कम हो जाएगा।

विज्ञापन

20 KM की बनेगी कनेक्टिविटी

विज्ञापन

अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER) 2 से कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे (KMPE) होकर दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटी पर 2500 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसकी लंबाई 20 किलोमीटर होगी। इससे जम्मू कश्मीर और पंजाब से आने वाली गाड़ियां सीधी आईजीआई और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएंगी।

हरियाणा-राजस्थान से देहरादून जाने वाले लोगों को भी मिलेगी सुविधा

विज्ञापन

अलीपुर के पास यूईआर-2 से ट्रोनिका सिटी के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। 22 करोड़ रुपये की लागत में 17 किलोमीटर का लिंक रोड तैयार होगा, जिससे हरियाणा, राजस्थान से देहरादून जाने वाले वाहनों को सुविधा मिलेगी। देहरादून से आने वाली गाड़ियों को यूईआर 2 और द्वारका एक्सप्रेसवे से आईजीआई तक वैकल्पिक कनेक्टिविटी मिलेगी और समय डेढ़ घटे से घटकर 45 मिनट रह जाएगा।

5 KM का बनेगा टनल

विज्ञापन

शिवमूर्ति से नेल्सन मंडेला मार्ग (वसंत कुंज) तक 5 किलोमीटर का टनल निर्माण होगा, जिसमें 3500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस टनल से महिपालपुर और रंगपुरी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या मुक्ति मिलेगी। साथ ही दिल्ली और गुरुग्राम वालों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

नोएडा से भी होगा कनेक्ट

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से नोएडा तक कनेक्टिविटी के निर्माण में 4400 करोड़ खर्च होंगे। यह 35 किलोमीटर लंबा होगा। पूर्व दिल्ली में बाईपास के रूप में काम करेगा। उत्तर दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के लिए गाजियाबाद होकर नोएडा के लिए सीधी कनेक्टिविटी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ