DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नए साल पर तीन स्कीम निकाली हैं। जिसमें स्पेशल हाउसिंग स्कीम, श्रमिक आवास योजना और सबका घर आवास योजना शामिल हैं। इनमें से स्पेशल हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैटों की ई-नीलामी 18 फरवरी को आयोजित की गई। बाकी की 2 योजनाओं के लिए अगले महीने तक का समय दिया गया है। अगर अभी भी आपने इन स्कीम्स के तहत फ्लैट बुकिंग नहीं की है, तो जल्दी कर लीजिए, क्योंकि अगले महीने में बुकिंग बंद कर दी जाएगी। यहां पढ़िए सभी योजनाओं से जुड़ी पूरी जानकारी।
सबका घर आवास योजना
DDA ने सबका घर आवास योजना के तहत कुल 6,810 फ्लैट निकाले थे, जिसमें 1500 नए फ्लैट भी जोड़े गए हैं। यह फ्लैट लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में लॉन्च किए गए हैं। इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये है। वहीं, फ्लैट के साइज और फ्लोर के मुताबिक, 13 लाख, 23 से 24 लाख रुपये के भी फ्लैट मिल जाएंगे। इन फ्लैटों की बुकिंग जनवरी में शुरू हुई है, जिसमें मार्च तक बुकिंग की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: DDA: दिल्ली में बेचे जा रहे 8310 सस्ते फ्लैट! बुकिंग से लेकर रकम जमा करने तक का अपडेट यहां देखें
श्रमिक आवास योजना
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने की दूसरी स्कीम श्रमिक आवास योजना है। इसके तहत 700 फ्लैट्स निकाले गए हैं। जिसमें 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इस योजना को श्रमिकों के लिए लाया गया है। वह लोग जिनका नाम 31 दिसंबर 2024 या उससे पहले तक निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में जुड़ा है। इस स्कीम के तहत फ्लैट नरेला के पॉकेट 3, 4, 5, और 6 सेक्टर में निकाले गए हैं। स्पेशल डिस्काउंट के साथ इनकी शुरुआती कीमत 8.65 लाख रुपये तक रखी गई है। इस योजना में फ्लैटों की बुकिंग 31 मार्च को बंद कर दी जाएगी।
स्पेशल हाउसिंग स्कीम
DDA की तीसरी स्पेशल हाउसिंग है, जिसमें 110 फ्लैट्स के लिए ई-नीलामी हो चुकी है। स्कीम के तहत फ्लैटों की ई-नीलामी 18 फरवरी को आयोजित की गई। जिन लोगों ने नीलामी में हिस्सा लिया था, वह प्राधिकरण की साइट पर जाकर अपना नाम देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: DDA: दिल्ली में कब तक खरीद सकते हैं 8 लाख वाले फ्लैट? लास्ट डेट और बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
LIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
15 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
15 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
16 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines