आखिरी मौका! DDA की 'सस्ता घर स्कीम'... इस महीने खत्म हो जाएगी बुकिंग, पढ़िए अपडेट

DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में सस्ते फ्लैट खरीदने वाले लोगों के पास कम ही समय बचा है, क्योंकि इस महीने प्राधिकरण की हाउसिंग स्कीम के लिए बुकिंग बंद कर दी जाएगी। जानिए बुकिंग से जुड़ी पूरी डिटेल।

DDA Housing Scheme 2025
विज्ञापन

DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जनवरी के महीने में तीन हाउसिंग स्कीम निकाली थीं। जिनको कई वर्गों के लिए लॉन्च किया गया। इन तीन स्कीमों में स्पेशल हाउसिंग स्कीम के लिए बुकिंग बंद कर दी गई है, जबकि अभी दो स्कीम में फ्लैटों की बुकिंग मार्च के महीने में खत्म हो जाएगी। सबका घर आवास योजना और श्रमिक आवास योजना में अभी भी फ्लैट खरीदने का मौका है। जानिए इन योजनाओं में कितने लाख तक के फ्लैट खरीदे जा सकते हैं और मार्च की कौन सी तारीख तक बुकिंग की जा सकती है?

DDA की योजनाएं क्या?

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने जनवरी में तीन हाउसिंग स्कीम निकाली हैं। जिसमें सबका घर आवास योजना, श्रमिक आवास योजना और स्पेशल हाउसिंग स्कीम हैं। इसके लिए 6 जनवरी से आवेदन खोले गए, जिसके लिए 15 दिन का समय दिया गया। इसके बाद इन फ्लैटों की बुकिंग शुरू कर दी गई। इस स्कीमों में फ्लैट 8 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

700 फ्लैट्स के लिए बुकिंग

DDA ने 700 फ्लैट्स की एक स्कीम निकाली है, जिसमें 25 फीसदी तक की छूट पर फ्लैट दिए जा रहे हैं। इस योजना को खासतौर पर मजदूरों के लिए निकाला गया है। वह लोग इसमें फ्लैट खरीद सकते हैं, जिनका नाम 31 दिसंबर 2024 या उससे पहले तक निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड है। इसमें फ्लैट नरेला के पॉकेट 3, 4, 5, और 6 सेक्टर में दिए जा रहे हैं। 25 फीसदी तक स्पेशल डिस्काउंट के साथ इनकी 8.65 लाख रुपये है। इस योजना में अभी फ्लैटों की बुकिंग की जा रही है, जिसकी आखिरी तारीख 31 मार्च तय की गई है।

DDA Housing Scheme 2025

विज्ञापन

13 लाख वाले फ्लैट

सबका घर आवास योजना भी प्राधिकरण किफायती दाम में फ्लैट दे रहा है। स्कीम की शुरुआत में इसमें 6,810 फ्लैट निकाले गए थे, लेकिन अभी इनकी संख्या बढ़ा दी गई है। इसमें और 1500 नए फ्लैटों का ऐलान किया है। यह फ्लैट लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में बने हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 13 लाख से लेकर 24 लाख तक रहेगी। इनकी बुकिंग के लिए भी आखिरी तारीख 31 मार्च रखी गई है। इन स्कीमों से जुड़ी पूरी जानकारी DDA की आधिकारिक साइट पर मिल जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ