DDA Housing Scheme: खुद का घर बनाने का सपना सभी लोगों का होता है, लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच हर किसी का ये सपना पूरा नहीं हो पाता है। इसके लिए सरकार अलग-अलग स्कीम्स लेकर आती है, जिसमें किफायती दामों में जमीन और फ्लैट्स दिए जाते हैं। एक बार फिर से दिल्ली में खुद का घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण हाउसिंग स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम के तहत दिल्ली के कई क्षेत्रों में फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। इसके लिए आज से आवेदन शुरू हो गया है।
क्या है DDA की स्कीम?
DDA ने जसोला, रोहिणी, वसंत कुंज, द्वारका और पीतमपुरा में ये फ्लैट्स निकाले हैं। इसमें सभी वर्गों की जरूरत को ध्यान में रखा गया है। इसके लिए HIG, MIG, LIG और EHS फ्लैट दिए गए हैं। इसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इन फ्लैट्स की कुल संख्या 311 बताई गई है। इसमें अप्लाई करने के लिए 18 साल से उम्र होनी चाहिए।
ये भी पढ़े: DDA की नई प्लॉट योजना में ‘पुराने फ्लैट वालों’ को भी फायदा, कहां शुरू होगी स्कीम?
फ्लैट्स की क्या रहेगी कीमत?
HIG फ्लैटों की कीमत 1.64 करोड़ से लेकर 2.54 करोड़ के बीच बताई जा रही है। वहीं, MIG फ्लैटों की कीमत 60 लाख से लेकर 1.5 करोड़ के बीच रहने की संभावना है। LIG फ्लैटों की कीमत 39 लाख से लेकर 54 लाख तक रह सकती है।
जरूरी तारीखें कौन सी हैं?
26 अगस्त 2025 से इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। ई-नीलामी में हिस्सा लेने और ऑनलाइन EMD जमा करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीफ 24.09.2025 तय की गई है। वहीं, फाइनल सबमिशन 26.09.2025 तक किया जा सकता है। ऑनलाइन ई-नीलामी की शुरुआत 06.10.2025 और 07.10.2025 तारीख को की जाएगी। योजना से जुड़ी पूरी जानकारी https://eservices.dda.org.in/DDAPremiumHousingScheme2025 यहां देख सकते हैं।
ये भी पढ़े: DDA की नई योजना, 50 हजार रुपये में बुक हो रहे फ्लैट, क्या हैं नियम, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
6 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
7 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
10 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
10 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
11 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
12 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
12 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
13 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
14 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines