DDA के रेडी-टू-मूव फ्लैट्स! शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, कौन कर सकता है सस्ती प्रॉपर्टी के लिए आवेदन?

DDA Housing Scheme: दिल्ली में सस्ते फ्लैट खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो दिल्ली विकास प्राधिकरण ने एक नई स्कीम लॉन्च की है। आज से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस स्कीम में कुछ शर्तें भी रखी गई हैं, जिनको पूरा करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

DDA Housing Scheme

Photo Credit- X

DDA Housing Scheme: खुद का घर बनाने का सपना सभी लोगों का होता है, लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच हर किसी का ये सपना पूरा नहीं हो पाता है। इसके लिए सरकार अलग-अलग स्कीम्स लेकर आती है, जिसमें किफायती दामों में जमीन और फ्लैट्स दिए जाते हैं। एक बार फिर से दिल्ली में खुद का घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण हाउसिंग स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम के तहत दिल्ली के कई क्षेत्रों में फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। इसके लिए आज से आवेदन शुरू हो गया है।

विज्ञापन

क्या है DDA की स्कीम?

DDA ने जसोला, रोहिणी, वसंत कुंज, द्वारका और पीतमपुरा में ये फ्लैट्स निकाले हैं। इसमें सभी वर्गों की जरूरत को ध्यान में रखा गया है। इसके लिए HIG, MIG, LIG और EHS फ्लैट दिए गए हैं। इसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इन फ्लैट्स की कुल संख्या 311 बताई गई है। इसमें अप्लाई करने के लिए 18 साल से उम्र होनी चाहिए।

विज्ञापन

फ्लैट्स की क्या रहेगी कीमत?

HIG फ्लैटों की कीमत 1.64 करोड़ से लेकर 2.54 करोड़ के बीच बताई जा रही है। वहीं, MIG फ्लैटों की कीमत 60 लाख से लेकर 1.5 करोड़ के बीच रहने की संभावना है। LIG फ्लैटों की कीमत 39 लाख से लेकर 54 लाख तक रह सकती है।

विज्ञापन

जरूरी तारीखें कौन सी हैं?

26 अगस्त 2025 से इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। ई-नीलामी में हिस्सा लेने और ऑनलाइन EMD जमा करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीफ 24.09.2025 तय की गई है। वहीं, फाइनल सबमिशन 26.09.2025 तक किया जा सकता है। ऑनलाइन ई-नीलामी की शुरुआत 06.10.2025 और 07.10.2025 तारीख को की जाएगी। योजना से जुड़ी पूरी जानकारी https://eservices.dda.org.in/DDAPremiumHousingScheme2025 यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ