DDA New Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कई फ्लैट योजनाएं निकाली हैं, जिसमें से अभी भी कई योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं में अगर आप अप्लाई नहीं कर पाएं हैं, तो आने वाली प्लॉट योजना में अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, साउथ दिल्ली के पॉश इलाके में दिल्ली विकास प्राधिकरण नई स्कीम लाने की तैयारी कर रहा है। DDA ने इसके लिए प्लॉट्स की पहचान भी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत रेजिडेंशियल प्लॉट ई-नीलामी के जरिए दिए जाएंगे। यह प्लॉट दिल्ली के वसंत कुंज सेक्टर डी6 में लॉन्च होंगे।
काम किया गया शुरू
DDA ने 118 प्लॉट की पहचान कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्लॉट की लिमिट तय करने और बाकी जरूरी सुविधाओं के लिए एक एजेंसी को काम देने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। आमतौर पर DDA सस्ते और महंगे हर तरह के फ्लैट प्लॉट लेकर आता है। इस स्कीम में प्लॉट का प्राइज क्या रहेगा, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। जल्द ही इससे जुड़ी पूरी जानकारी DDA की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: Monsoon Update: दिल्ली-NCR में बरसे बादल, 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
पुरानी सोसायटियों पर भी होगा काम
नई योजना के साथ DDA ने सेक्टर D6 वसंत कुंज मेगा हाउसिंग के गंगा, यमुना, नर्मदा और सरस्वती ब्लॉक की समस्याओं को सुलझाने का प्लान भी बनाया है। दरअसल, यहां पर लोग बहुत समय से पार्किंग की समस्या से जूझ रहे हैं। इसको देखते हुए यहां पर पार्किंग भी बनाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इससे करीब 1,904 फ्लैटों के लोगों को राहत मिलेगी। योजना में सभी बेसिक जरूरतों का काम करने के लिए लगभग 7.5 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
DDA की अन्य योजनाएं
प्राधिकरण की अपना घर आवास योजना अभी भी चल रही है, जिसकी आखिरी तारीख 26.8. 2025 है। अभी इसके तहत फ्लैटों की बुकिंग की जा रही है। यह योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर निकाली गई है। इस योजना को LIG, MIG और EWS वर्गों के लिए निकाला गया है, जिसमें बुकिंग अमाउंट भी अलग-अलग रखा गया है।
ये भी पढ़ें: ‘दिल्ली ऐसे प्रतिबंधों के लिए तैयार नहीं…’, पुरानी गाड़ियों के बैन पर एलजी ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
22 mins agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
1 hr agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
4 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
4 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
4 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
4 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
5 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
5 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
8 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines