DDA Flats News: देश की राजधानी दिल्ली में खुद का घर होना एक बड़ी बात है. जो लोग दिल्ली में नौकरी करते हैं, यहां उनका खुद कोई बिजनेस रहता है, उनको एक अच्छी लोकेशन में फ्लैट की हमेशा से जरूरत रहती है. लेकिन दिल्ली जैसे महानगरों में कम कीमत में फ्लैट मिलना बहुत मुश्किल होता है. हालांकि, आपके इस सपने को पूरा करने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने DDA नागरिक आवास योजना 2026 के तहत फ्लैटों की बिक्री शुरू की है. इस योजना में बुकिंग करने पर लोगों को 25% तक की बड़ी छूट दी जाएगी. आइए जानते हैं इस योजना के बारे में तफसील से.
यह भी पढ़ें: [OUT Soon] CBSE Class 12th Result Live Updates: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट आज होगा
1712 फ्लैट्स मिलेगी 25 प्रतिशत की सीधी छूट
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने DDA नागरिक आवास योजना 2026 के तहत नरेला और सिरासपुर में HIG, MIG, LIG और EWS श्रेणी के कुल 1712 फ्लैट्स 25 प्रतिशत की सीधी छूट पर दिए जा रहे हैं. इस योजना के मदद से जो लोग दिल्ली में लंबे वक्त से किराए के घर पर रह रहे हैं और खुद का घर लेना चाहते हैं, उनको सस्ती कीमतों में अच्छे से अच्छा घर उपलब्ध कराना है.
इन जगहों पर मिल रहा है ऑफर
इस नई DDA योजना के तहत, नरेला में 1,301 फ्लैट (298 HIG, 459 MIG, 481 LIG, 63 EWS) और सिरासपुर में 411 LIG फ्लैट पेश किए गए हैं. इन सभी फ्लैटों पर 25% की एक समान छूट दी जा रही है, अगर आप भी दिल्ली में खुद के घर का सपना देखते हैं, तो यह योजना आपको बहुत फायदा पहुंचा सकती है.
श्रेणी के हिसाब से बुकिंग के रेट
| फ्लैट श्रेणी | बुकिंग अमाउंट |
| HIG | 10,00,000 (दस लाख रुपये) |
| MIG | 4,00,000 (चार लाख रुपये) |
| LIG | 1,00,000 (एक लाख रुपये) |
| EWS | 50,000 (पचास हजार रुपये) |
कब तक कर सकते हैं बुकिंग?
अगर आप DDA की इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको जानकर खुशी होगी कि बुकिंग की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. अब इच्छुक खरीदार 31 मई 2026 तक इन फ्लैट्स में बुकिंग कर सकते हैं.
कैसे करें बुकिंग?
इच्छुक उम्मीदवारों को DDA के आधिकारिक ई-सर्विस पोर्टल https://eservices.dda.org.in/DDANagrikAwaasYojna2026 पर जाकर पहले लॉगिन क्रेडेंशियल बनाना होगा. इसके बाद योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन के लिए 2500 रुपये (जीएसटी सहित) का शुल्क देना होगा, जो वापस नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Alert: 13 मई को मथुरा रोड पर रहेगा भारी जाम, निकलने से पहले जानें कौन-से
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
34 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
4 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
11 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines