Mathura Road Traffic Jam: दिल्ली और उसके आसपास में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, अगर आप दिल्ली में मथुरा रोड की तरफ यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है. दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्रैफिक को लेकर एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि मथुरा रोड पर दिनभर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है. भारी ट्रैफिक के कारण इस रूट का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए दूसरे रूट प्लान करने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को दूसरे रूट के सुझाव भी दिए हैं, ताकि सड़क पर ट्रैफिक दबाव कम हो और सभी लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सके.
यह भी पढ़ें: वेस्ट दिल्ली वालों की मौज! नजफगढ़ से नांगलोई के बीच चलेगी नई मेट्रो, जल्द ट्रैफिक के झंझट से मिलेगी मुक्ति
कब तक मथुरा रोड रहेगा ट्रैफिक?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) के अनुसार, 13 मई को ए-27, टीसीएम मथुरा रोड पर एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो दो शिफ्टों में होगी. यह परीक्षा सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी, ऐसे में उम्मीद है कि परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों आएंगे, जिससे सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव बढ़ सकता है, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को दूसरे रूट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. एडवाइजरी के अनुसार, बदरपुर से अपोलो अस्पताल की तरफ जाने वाले कैरिवेज पर ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित होने की उम्मीद है.
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 12, 2026
On 13.05.2026, Traffic may remain affected on Mathura Road in the carriageway from Badarpur towards Apollo Hospital, due to an online examination being conducted at A-27, TCS Mathura road in two shifts between 7:00 AM and 6:00 PM.
Commuters are advised to use the…
इन सड़कों से करें यात्रा
भारी ट्रैफिक से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं. वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे मुंबई एक्सप्रेसवे से रोड नंबर-13 और एमबी रोड का इस्तेमाल करें. इससे आप ट्रैफिक की मार से बच पाएंगे और वक्त पर अपनी गंतव्य पर पहुंच पाएंगे. साथ ही जरूरी है कि आज आप तय वक्त से पहले निकलें.
यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली में 3 झुग्गी बस्तियां होंगी खाली! हाई कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी हजारों लोगों की चिंता










