DDA Housing Scheme: दिल्ली में घर का सपना अब बजट में! DDA ने लॉन्च की नई स्कीम, बुकिंग पर मिलेगा 25% डिस्काउंट! यहां देखें कीमतों की पूरी लिस्ट

DDA नई योजना लेकर आया है, जिसमें वह 25% के भारी डिस्काउंट के साथ शानदार फ्लैट्स दे रहा है. आइए जानते हैं कहां मिल रहे हैं ये फ्लैट्स कैसे करें बुकिंग और कब तक यह स्कीम चालू है?

DDA flats News

सस्ते में मिल रहा DDA फ्लैट्स. (Image: AI)

DDA Flats News: देश की राजधानी दिल्ली में खुद का घर होना एक बड़ी बात है. जो लोग दिल्ली में नौकरी करते हैं, यहां उनका खुद कोई बिजनेस रहता है, उनको एक अच्छी लोकेशन में फ्लैट की हमेशा से जरूरत रहती है. लेकिन दिल्ली जैसे महानगरों में कम कीमत में फ्लैट मिलना बहुत मुश्किल होता है. हालांकि, आपके इस सपने को पूरा करने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने DDA नागरिक आवास योजना 2026 के तहत फ्लैटों की बिक्री शुरू की है. इस योजना में बुकिंग करने पर लोगों को 25% तक की बड़ी छूट दी जाएगी. आइए जानते हैं इस योजना के बारे में तफसील से.

विज्ञापन
विज्ञापन

1712 फ्लैट्स मिलेगी 25 प्रतिशत की सीधी छूट

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने DDA नागरिक आवास योजना 2026 के तहत नरेला और सिरासपुर में HIG, MIG, LIG और EWS श्रेणी के कुल 1712 फ्लैट्स 25 प्रतिशत की सीधी छूट पर दिए जा रहे हैं. इस योजना के मदद से जो लोग दिल्ली में लंबे वक्त से किराए के घर पर रह रहे हैं और खुद का घर लेना चाहते हैं, उनको सस्ती कीमतों में अच्छे से अच्छा घर उपलब्ध कराना है.

इन जगहों पर मिल रहा है ऑफर

इस नई DDA योजना के तहत, नरेला में 1,301 फ्लैट (298 HIG, 459 MIG, 481 LIG, 63 EWS) और सिरासपुर में 411 LIG फ्लैट पेश किए गए हैं. इन सभी फ्लैटों पर 25% की एक समान छूट दी जा रही है, अगर आप भी दिल्ली में खुद के घर का सपना देखते हैं, तो यह योजना आपको बहुत फायदा पहुंचा सकती है.

विज्ञापन

श्रेणी के हिसाब से बुकिंग के रेट

फ्लैट श्रेणीबुकिंग अमाउंट
HIG10,00,000 (दस लाख रुपये)
MIG4,00,000 (चार लाख रुपये)
LIG1,00,000 (एक लाख रुपये)
EWS50,000 (पचास हजार रुपये)

कब तक कर सकते हैं बुकिंग?

अगर आप DDA की इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको जानकर खुशी होगी कि बुकिंग की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. अब इच्छुक खरीदार 31 मई 2026 तक इन फ्लैट्स में बुकिंग कर सकते हैं.

कैसे करें बुकिंग?

इच्छुक उम्मीदवारों को DDA के आधिकारिक ई-सर्विस पोर्टल https://eservices.dda.org.in/DDANagrikAwaasYojna2026 पर जाकर पहले लॉगिन क्रेडेंशियल बनाना होगा. इसके बाद योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन के लिए 2500 रुपये (जीएसटी सहित) का शुल्क देना होगा, जो वापस नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ