DDA Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 23.10.2025 को एक सर्कुलर जारी किया था. इसमें प्राधिकरण ने जानकारी दी कि ‘DDA जनसाधारण आवास योजना 2025’ में 1537 फ्लैट्स निकाले गए हैं. ये योजना LIG और EWS वर्गों के लिए निकाली गई है. ये सभी फ्लैट्स दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बनाए गए हैं. इनमें सबसे सस्ते फ्लैट्स की कीमत 11.8 लाख रुपये है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुका है, जबकि बुकिंग 7 नवंबर 2025 से शुरू की जाएगी. बुकिंग के लिए दोनों वर्गों को अलग-अलग बुकिंग शुल्क जमा करना होगा. इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखिए.
कहां पर निकाले गए 1537 फ्लैट्स?
DDA के ये फ्लैट्स दिल्ली के कई क्षेत्रों में बनाए गए हैं. इसमें कुछ फ्लैट्स शिवाजी मार्ग (मोती नगर), रामगढ़ कॉलोनी (जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन के पास) और रोहिणी (सेक्टर 34 और 35) (अर्बन एक्सटेंशन रोड-II के पास) में स्थित हैं. इसके अलावा, नरेला के सेक्टर G6-G7, पॉकेट 11 में बनाए गए हैं.
ये भी पढ़ें: DDA के रेडी-टू-मूव फ्लैट्स! शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, कौन कर सकता है सस्ती प्रॉपर्टी के लिए आवेदन?
फ्लैट्स की कितनी तय की गई कीमत?
EWS और LIG वर्ग के लिए फ्लैट्स की कीमत कम ज्यादा रखी गई है. इसमें EWS फ्लैट्स की कीमत 11.8 लाख से लेकर 32.7 लाख तक तय की गई है. EWS के 1120 फ्लैट्स पर 15 फीसदी तक छूट दी जा रही है. LIG के 13 फ्लैट्स के लिए 15 फीसदी तक डिस्काउंट है. वहीं, 308 फ्लैट्स पर कोई डिस्काउंट नहीं है. LIG फ्लैट्स को 14 लाख रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है.
कल से शुरू हो रही बुकिंग
रजिस्ट्रेशन इस योजना का पहला चरण था. कल से इसका दूसरा चरण शुरू हो रहा है. इसमें 7 नवंबर से फ्लैट्स की बुकिंग शुरू हो रही है. इच्छुक लोग दोपहर 12 बजे से डीडीए के आवास पोर्टल https://eservices.dda.org.in पर बुकिंग कर सकते हैं. LIG फ्लैट्स की बुकिंग के लिए 1,00,000 लाख रुपये जमा करने होंगे. वहीं, EWS फ्लैट्स के लिए 50,000 रुपये की बुकिंग राशि जमा करनी होगी.
कहां से मिलेगी योजना की जानकारी?
इस योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए https://eservices.dda.org.in/DDAJanSadharanAwaasYojana 2025 पर जा सकते हैं. इस पेज पर कॉन्टेक्ट अस का ऑप्शन मिल जाएगा. उस पर क्लिक करने के बाद कुछ नंबर की एक लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी. लोकेशन के मुताबिक इन नंबर्स पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में अब 10 लाख से कम में मिलेगा फ्लैट, DDA ने लॉन्च की नई योजना; जानें कैसे करें बुक?
संबंधित खबरें
दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
12 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
15 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
19 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
22 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
22 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines