---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

DDA New Housing Scheme: दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका! DDA की इस स्कीम से फ्लैट बुकिंग पर मिलेगा 25% डिस्काउंट! यहां जानें अप्लाई करने की लास्ट डेट

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने नागरिक आवास योजना 2026 के तहत फ्लैट बुकिंग की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है. इस योजना में नरेला और सिरासपुर में रेडी-टू-मूव फ्लैट्स पर 25% तक की छूट मिल रही है, जिससे पहली बार घर खरीदने वालों के लिए यह शानदार अवसर बन गया है. अगर आप भी इस स्कीम के तहत घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

खबर की मुख्य बातें:-

  • DDA की नागरिक आवास योजना 2026 के तहत 1500 से ज्यादा फ्लैट्स बेचने जा रहा है.
  • इस स्कीम के तहत खरीदार को फ्लैट की कीमत में 25 प्रतिशत तक भारी डिस्काउंट भी मिलेगा.
  • यह फ्लैट्स नरेला और सिरसपुर में बिक करे हैं.
  • इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें EWS, LIG, MIG और HIG सभी आय वर्गों के खरीदारों के लिए विकल्प मौजूद हैं.

DDA Housing Scheme: दिल्ली में लगातार बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमतों के बीच अपना घर खरीदना हर परिवार के लिए आसान नहीं रह गया है. ऐसे समय में दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की नागरिक आवास योजना 2026 उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जो कम बजट में राजधानी में घर खरीदने का सपना पूरा करना चाहते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, DDA ने इस योजना के तहत फ्लैट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा इच्छुक खरीदार आवेदन कर सकें. खास बात यह है कि योजना के तहत फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है, जिससे खरीदारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और उन्हें अपने बजट के हिसाब से सही घर मिल सकेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Delhi Residential Projects: दिल्ली-NCR में घर खरीदारों की चमकेगी किस्मत! प्रेस्टीज ग्रुप करेगा

किन जगहों पर मिलेंगे फ्लैट और क्या हैं योजना की मुख्य बातें?

DDA की यह योजना नरेला और सिरासपुर क्षेत्र में तैयार (Ready-to-Move) फ्लैट उपलब्ध करा रही है. इसमें HIG, MIG, LIG और EWS सभी आय वर्गों के लिए विकल्प मौजूद हैं. नरेला के सेक्टर G-7 और G-8 में करीब 1,944 नए फ्लैट भी शामिल किए गए हैं. इन फ्लैट्स का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (First Come First Serve) के आधार पर किया जाएगा. यानी जो व्यक्ति पहले आवेदन करेगा और प्रक्रिया पूरी करेगा, उसे पहले फ्लैट मिलने का मौका मिलेगा.

---विज्ञापन---

योजना की जरूरी जानकारी एक नजर में

  • योजना का नाम: DDA नागरिक आवास योजना 2026
  • बुकिंग की आखिरी तारीख: 31 जुलाई 2026
  • आवंटन प्रक्रिया: पहले आओ, पहले पाओ (FCFS)
  • लोकेशन: नरेला और सिरासपुर
  • फ्लैट की स्थिति: रेडी-टू-मूव
  • कैटेगरी: HIG, MIG, LIG और EWS
  • विशेष लाभ: फ्लैट्स पर 25% तक की छूट

बुकिंग राशि और फ्लैट की कीमत जानना भी है जरूर

इस योजना में अलग-अलग श्रेणियों के लिए बुकिंग राशि तय की गई है. HIG फ्लैट के लिए 10 लाख रुपये, MIG के लिए 4 लाख रुपये, LIG के लिए 1 लाख रुपये और EWS वर्ग के लिए 50 हजार रुपये जमा करने होंगे. इसके अलावा DDA आवास पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय 2,500 रुपये की एकमुश्त और नॉन-रिफंडेबल फीस भी जमा करनी होगी. इसलिए आवेदन से पहले अपना बजट और जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहतर रहेगा, ताकि बुकिंग के समय किसी तरह की परेशानी न हो. बता दें कि सबसे किफायती फ्लैट नरेला के सेक्टर G-7/G-8 में EWS श्रेणी का है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 9.60 लाख रुपये है. LIG फ्लैट लगभग 11.5 लाख से 15.3 लाख रुपये तक मिल रहे हैं. वहीं MIG फ्लैट 66 लाख से 82 लाख रुपये और HIG फ्लैट करीब 95 लाख से 1.13 करोड़ रुपये तक के दायरे में हैं.

किन लोगों के लिए फायदेमंद है यह स्कीम?

यह योजना खासतौर पर पहली बार घर खरीदने वाले, सीमित बजट वाले परिवार, रेडी-टू-मूव फ्लैट की तलाश कर रहे खरीदार और अपने रहने के लिए घर खरीदने वालों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है. हालांकि, घर खरीदने से पहले इलाके की कनेक्टिविटी, मेट्रो सुविधा, स्कूल, अस्पताल, भविष्य में होने वाला विकास, मेंटेनेंस खर्च और आसपास की प्रॉपर्टी की कीमतों की तुलना जरूर करें. साथ ही रजिस्ट्रेशन फीस, स्टांप ड्यूटी, GST, पार्किंग, सोसाइटी चार्ज, इंटीरियर और होम लोन EMI जैसे अतिरिक्त खर्चों को भी अपने बजट में शामिल करें.

---विज्ञापन---

क्या DDA फ्लैट में निवेश करना सही रहेगा?

अगर आपका उद्देश्य लंबे समय के लिए सुरक्षित घर खरीदना या भविष्य में संपत्ति बनाना है, तो DDA की यह योजना अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. हालांकि किसी भी प्रॉपर्टी की भविष्य की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे इलाके का विकास, मेट्रो और सड़क कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर, बाजार में मांग और उपलब्ध सुविधाएं. इसलिए निवेश का निर्णय लेने से पहले अपनी जरूरत, आर्थिक स्थिति और भविष्य की योजना को ध्यान में रखकर ही अंतिम फैसला लें. सही जानकारी और सोच-समझकर किया गया निवेश आने वाले सालों में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है.

ऑनलाइन आवेदन करने का सबसे आसान तरीका

डीडीए ने इस बार आम जनता की सहूलियत के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रखा है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने लिए एक सुरक्षित फ्लैट बुक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बेहद सरल डिजिटल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण के आधिकारिक आवास वेब पोर्टल पर जाएं और होमपेज ओपन करें.
  • वहां दिख रहे ‘DDA Nagrik Awaas Yojana 2026’ के लिंक पर क्लिक करके अपनी बेसिक क्रेडेंशियल्स के साथ नया अकाउंट बनाएं.
  • इसके बाद आपको ₹2,500 की नॉन-रिफंडेबल आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम (यूपीआई/नेट बैंकिंग) से जमा करनी होगी.
  • अब अपनी पसंद के अनुसार नरेला या सिरसपुर में से किसी एक क्षेत्र और अपनी पसंदीदा फ्लैट श्रेणी (जैसे LIG या MIG) को चुनें.
  • आखिर में अपनी कैटेगरी के अनुसार तय बुकिंग राशि (जैसे EWS के लिए ₹50,000 और HIG के लिए ₹10 लाख) जमा कर अपना फ्लैट कन्फर्म करें.
  • एप्लीकेशन सफल होने पर अलॉटमेंट प्रोसेस पूरा किया जाएगा.

मुख्य निष्कर्ष: यह स्कीम उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो कम कीमत में अपने और अपने परिवार के लिए राजधानी में अच्छा घर खरीदने का सपना देखते हैं. बस जरूरी है कि आप DDA की इस योजना का लाभ उठाते समय सभी दस्तावेज को पढ़े और अपने बजट के अनुसार घर खरीदें.

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: जनकपुरी, पालम, नंद नगरी, मयूर विहार और दरियागंज समेत दिल्ली के

---विज्ञापन---

Frequently Asked Questions

इस योजना के तहत फ्लैट बुकिंग की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है.
पात्र खरीदारों को फ्लैट की कीमत पर 25% तक का डिस्काउंट मिल सकता है.
फ्लैट नरेला और सिरासपुर में उपलब्ध हैं और ये रेडी-टू-मूव हैं.
इस योजना में EWS, LIG, MIG और HIG सभी आय वर्गों के लिए फ्लैट उपलब्ध हैं.
फ्लैट का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' (First Come, First Serve - FCFS) के आधार पर किया जाएगा.
First published on: Jul 07, 2026 04:28 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola