Delhi Power Cut Alert: जनकपुरी, पालम, नंद नगरी, मयूर विहार और दरियागंज समेत दिल्ली के इन बड़े इलाकों में 8 जुलाई को घंटों नहीं आएगी बिजली! अभी चेक करें अपने एरिया का नाम

8 जुलाई 2026 को दिल्ली के कई इलीकों में मेंटेनेंस कार्यों के चलते BSES के BRPL और BYPL के क्षेत्रों में कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली हैं.

DELHI 8 July Power Cut
1 / 9

राजधानी दिल्ली में एक तरफ जहां भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान  कर रखा हैं, वहीं पानी सप्लाई में दिक्कत आने से भी लोग परेशान है. लेकिन इसी बीच राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में बीते कई हफ्तों से मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सेवाएं भी घंटों प्रभावित रहती है. इसी कड़ी में 8 जुलाई का भी BSES ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके चलते कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी.  

विज्ञापन

दिल्ली कई इलाकों में रहेगा घंटों पावर कट?

दिल्ली कई इलाकों में रहेगा घंटों पावर कट?2 / 9

इसी कड़ी में BSES की BRPL और BYPL ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर 8 जुलाई 2026 के लिए रखरखाव शटडाउन का शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule For BRPL and BYPL- 8-07-2026) नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके चलते दिल्ली के कई बड़े इलाकों में घंटे पावर कट रहने वाला है. इन इलाकों में जनकपुरी, पालम, नंद नगरी, मयूर विहार और दरियागंज समेत दिल्ली के कई घनी आबादी वाले एरिया शामिल हैं.

विज्ञापन

किन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली?

किन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली?3 / 9

08 जुलाई 2026 को BRPL और BYPL के मेंटेनेंस शटडाउन के चलते हौज खास, नांगलोई, पालम, जनकपुरी, मुंडका, मोहन गार्डन, नंद नगरी, पटेल नगर, मयूर विहार I & II, यमुना विहार, दरियागंज और कृष्णा नगर डिवीजन के कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

बिजली क्यों बंद रहेगी?

बिजली क्यों बंद रहेगी?4 / 9

बिजली कटौती का कारण अलग-अलग क्षेत्रों में मेंटेनेंस और तकनीकी कार्य हैं. इसमें RMU कपलिंग बस बार डैमेज की मरम्मत, ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन, LT सर्किट मेंटेनेंस, LT सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर सिविल वर्क, HVDS ट्रांसफॉर्मर कार्य, लोड बैलेंसिंग, RMU में समस्या का समाधान, ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट, सिविल वर्क और प्रोजेक्ट वर्क शामिल हैं. इन कार्यों के दौरान सुरक्षा कारणों से संबंधित क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी.

विज्ञापन

कितने बजे से शुरू होगा रखरखाव का काम?

कितने बजे से शुरू होगा रखरखाव का काम?5 / 9

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सभी इलाकों में मेंटेनेंस का कार्य अलग-अलग समय पर किया जाएगा. हालांकि, देखा जाए तो सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अधिकतर इलाकों में मेंटेनेंस जारी रहेगा. हालांकि, कुछ इलाकों में 12 बजे ही काम पूरा हो जाएगा. जैसे लिस्ट में दिए गए इलाकों व एरिया में निर्धारित कार्य पूरा हो जाएगा, उसके तुरंत बाद बिजली सेवाओं को सामान्य की तरह चालू कर दिया जाएगा.

बिजली आते ही लोग करते हैं ये गलती?

बिजली आते ही लोग करते हैं ये गलती?6 / 9

गर्मी से परेशान लोगों के बीच एसी एक अच्छा सहारा है. लेकिन घंटों बिजली गुल होने के बाद जब बिजली आए, तो तुरंत एसी का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है. कई बार ऐसा भी होता है कि बिजली सप्लाई दोबारा शुरू होते वक्त अचानक भारी उतार-चढ़ाव की स्थिति भी बन सकती है. अगर आप इस दौरान तुरंत एसी चलाते हैं, तो कंप्रेसर (Compressor) पर बहुत अधिक दबाव पड़ सकता है, जिससे वह जल सकता है.

विज्ञापन

बिजली कटौती से पहले क्या करें?

बिजली कटौती से पहले क्या करें?7 / 9

BSES द्वारा जारी अधिकारिक शटडाउन शेड्यूल BRPL और BYPL की लिस्ट में अगर आपके इलाके का नाम है, तो कटौती से पहले कुछ जरूरी काम निपटाना बहुत जरूरी है. बेहतर रहेगा कि बिजली का काम शुरू होने से पहले मोबाइल फोन, लैपटॉप, इनवर्टर और पावर बैंक पूरी तरह चार्ज रखें. जरूरत पड़ने पर पीने का पानी स्टोर कर लें और अगर घर में मेडिकल उपकरण बिजली से चलते हैं तो वैकल्पिक व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करें.

क्यों जरूरी है मेंटेनेंस कार्य?

क्यों जरूरी है मेंटेनेंस कार्य?8 / 9

दिल्ली में बढ़ती आबादी और गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने के कारण पुराने बिजली ट्रांसफॉर्मर, तार आदि भारी लोड नहीं उठा पाते हैं, जिससे आग लगने व किसी तरह की दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही लोड के कारण भविष्य में बार-बार बिजली कटौती की समस्या से भी बचाव मिलेगी और 24 घंटे बिजली के सप्लाई मिलती रहेगी.

विज्ञापन

बिजली कार्य पूरा होने के बाद महसूस हो कोई परेशान तो क्या करें?

बिजली कार्य पूरा होने के बाद महसूस हो कोई परेशान तो क्या करें?9 / 9

अगर आपके इलाके में या किसी घर में इस कार्य के पूरा होने के बाद किसी तरह की असुविधा पेश आती है, तो वह संबंधित संबंधित बिजली वितरण कंपनी (Discom) के नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. अगर आप BSES Rajdhani (BRPL) की सेवा में आते हैं, तो आप कस्टमर केयर: 19123, वॉट्सऐप नंबर: 9999919123, कृपया कस्टमर केयर को brpl.feedback@reliancegroupindia.com पर ईमेल करें या 011 39999707 पर कॉल करें. हीं, BSES Yamuna (BYPL) की सेवा में आते हैं, तो कस्टमर केयर: 19122 और वॉट्सऐप नंबर: 8745999808 पर संपर्क करें. यह भी पढ़ें: 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन