DDA Launch New Housing Scheme in Delhi: डीडीए 2024-25 के लिए नई हाउसिंग स्कीम लाॅन्च करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह नई स्कीम दिवाली के आसपास लाॅन्च होगी। डीडीए की फेस्टिवल स्पेशल सीजन स्कीम में 150 एचआईजी और एमआईजी फ्लैट्स शामिल हो सकते हैं। इस स्कीम के तहत बने ज्यादातर फ्लैट्स नरेला और द्वारका में होंगे। डीडीए ने अपनी पुरानी स्कीम से अच्छा रेवेन्यू कमाया था। ऐसे में इस स्कीम के बाद लग रहा है कि डीडीए इस बार पिछली बार का आंकड़ा भी पार कर सकता है।
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीडीए ने अपनी पिछली स्कीम में करीब 8 हजार फ्लैट्स बेचे थे। इनसे डीडीए ने 2800 करोड़ का रेवेन्यू जुटाया था। बता दें कि 2023-24 में डीडीए ने पहली बार बाजार में प्रीमियम फ्लैट्स उतारे थे। इसमें पेंट हाउस से लेकर सुपर एमआईजी फ्लैट्स शामिल थे। इसके अलावा एचआईजी और एमआईजी कैटेगरी के फ्लैट्स भी उतारे गए। इसके अलावा डीडीए ने इन फ्लैट्स को लेकर द्वारका सेक्टर 19बी और सेक्टर 14 के फ्लैट्स का पहली बार ई-ऑक्शन किया था। इस ऑक्शन में डीडीए को रिजर्व फ्लैट्स से अधिक कीमतें मिली थी। बता दें कि डीडीए फ्लैट्स को 2016-17 से ही कम रेस्पाॅन्स मिल रहा है।
सेल बढ़ाने केे लिए इस योजना पर कर रहा काम
बता दें कि डीडीए अपनी सेल बढ़ाने के लिए कई प्लान पर काम कर रहा है। वह मार्केटिंग में सुधार करने के अलावा सैंपल फ्लैट्स पर भी काम कर रहा है। बता दें कि डीडीए ने पिछली स्कीम में कई फ्लैट्स डिस्काउंट रेट पर दिए थे। इस योजना के तहत अब इन फ्लैट्स पर आम लोगों को 15 प्रतिशत और सरकारी कर्मचारियों को 25 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। जानकारी के अनुसार 15 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ फ्लैट की रेंज 85 से 87 लाख और 25 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ यह रेंज 75-77 लाख के आसपास रह सकती है।
ये भी पढ़ेंः Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी, जानें ईंधन के रेट
ये भी पढ़ेंःSuccess Story Of Indigifts : गिफ्ट बेचकर खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, 5000 रुपये से की थी शुरुआत
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
12 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
14 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
18 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
19 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines