DDA Housing Flats 2025: दिल्ली में अपना घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास एक सुनहरा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नए साल पर तीन स्कीम निकाली हैं। जिसमें से दो स्कीम के लिए आवेदन 14 जनवरी 2025 को बंद कर दिए जाएंगे। अगर आप भी इन स्कीम्स के तहत फ्लैट लेना चाहते हैं तो आज ही अप्लाई कर सकते हैं। फ्लैट के रजिस्ट्रेशन के लिए 2500 रुपये फीस जमा करके फ्लैट लॉक कर सकते हैं। जानिए कैसे और कब तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
पहली योजना क्या है?
DDA की पहली योजना सबका घर आवास योजना है। इसके योजना में फ्लैट सिरसपुर, नरेला और लोकनायक पुरम में बनाए गए हैं। जिसमें EWS, LIG, MIG और HIG फ्लैटों पर लोगों को 25% की छूट दी जाएगी। इसके तहत महिलाएं, युद्ध विधवाएं, भूतपूर्व सैनिक और वीरता या अर्जुन पुरस्कार विजेता, विकलांग और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों को रखा गया है।
ये भी पढ़ें: DDA की स्पेशल हाउसिंग स्कीम में मिल रहे सस्ते फ्लैट, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई?
इस योजना के तहत कुल 6,810 फ्लैट निकाले गए हैं। इन फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन 6 जनवरी से शुरू हो गया है, जो 14 जनवरी तक किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए 2500 रुपये शुल्क रखा गया है, जोकि नॉन रिफंडेबल है। LIG (Low Income Group) और EWS (Economically Weaker Section) फ्लैटों की कीमत 13 लाख से 24 लाख तक होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए DDA की ऑफिशियल साइट पर जा सकते हैं या प्राधिकरण के ऑफिस में जाकर भी अपना काम करवा सकते हैं।
दूसरी योजना में करें आवेदन
DDA की दूसरी स्कीम श्रमिकों के लिए है, जिसके तहत फ्लैट्स पर 25% छूट की छूट दी जा रही है। इस योजना में वह लोग शमिल होंगे जो 31.12.2024 को या उससे पहले निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड हैं। वहीं, पीएम विश्वकर्मा योजना में रजिस्टर्ड लोग भी इसका लाभ ले सकते हैं। इसमें फ्लैट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे।
प्राधिकरण ने इस योजना में कुल 700 फ्लैट्स निकाले हैं, जो नरेला पॉकेट 3, 4, 5, 6 सेक्टर में बने हैं। EWS वर्गों के लिए बनाए गए इन फ्लैट्स की कीमत 11. 54 लाख से 11.67 लाख तक रहेगी। वहीं, इसमें 25 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलने पर इनकी कीमत 8.65 लाख पहुंच जाएगी।
ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme: 13 लाख वाले घर के लिए आज ही करें आवेदन, दिल्ली में 6810 फ्लैट बिकने को तैया
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
23 mins agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
4 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
7 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
11 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
11 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
13 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines