DDA Flats: सस्ते फ्लैट के लिए आज बंद हो जाएंगे आवेदन, देखिए योजना से जुड़ी पूरी डिटेल

DDA Housing Flats 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की हाउसिंग स्कीम के लिए आवेदन आज बंद कर दिए जाएंगे। अगर सस्ता फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो आज ही अप्लाई कर दें।

DDA Housing Flats 2025

DDA Housing Flats 2025: दिल्ली में पिछले कुछ सालों में किराए पर रहना भी महंगा हो गया है। ऐसे दौर में DDA ने सस्ते फ्लैट देने के लिए कई योजनाएं निकाली हैं। अगर आप भी कम कीमत पर दिल्ली में अपना घर खरीदना चाहते हैं, तो आज ही इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने जो हाउसिंग स्कीम निकाली हैं उसमें आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। आज शाम तक ही फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, कल से फ्लैट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

700 फ्लैट्स के लिए आवेदन

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अपनी पहली श्रमिक आवास योजना शुरू की है, जिसके तहत लगभग 700 फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना के तहत फ्लैट्स पर 25% की छूट का ऑफर दिया गया है। योजना में केवल वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जो 31 दिसंबर 2024 या उससे पहले निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हैं। साथ ही, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। फ्लैट्स का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

8.65 लाख में फ्लैट

डीडीए की इस स्कीम में फ्लैट नरेला के पॉकेट 3, 4, 5, और 6 सेक्टर में बने हैं। ये फ्लैट्स आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए बनाए गए हैं, जिनकी कीमत 11.54 लाख रुपये से 11.67 लाख रुपये के बीच है। हालांकि, 25% की छूट के बाद इन फ्लैट्स की कीमत घटकर लगभग 8.65 लाख रुपये रह जाएगी, जिससे यह योजना अधिक किफायती हो जाती है।

विज्ञापन

13 लाख में मिल रहा फ्लैट

दिल्ली विकास प्राधिकरण की योजना सबका घर आवास योजना के तहत किफायती दाम में फ्लैट मिल रहे हैं। इस योजना में सिरसपुर, नरेला और लोकनायक पुरम जैसे क्षेत्रों में EWS, LIG, MIG और HIG फ्लैट बनाए गए हैं। इस योजना में भी फ्लैटों पर 25% की विशेष छूट दी जाएगी। इसके अलावा, महिलाओं, युद्ध विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों, वीरता या अर्जुन पुरस्कार विजेताओं, दिव्यांग व्यक्तियों और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को प्राथमिकता दी गई है।

इस योजना के तहत कुल 6,810 फ्लैटों की पेशकश की गई है, जिनके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 जनवरी से शुरू होकर 14 जनवरी तक की जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए 2,500 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क निर्धारित किया गया है। LIG (निम्न आय वर्ग) और EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) फ्लैटों की कीमत 13 लाख से 24 लाख रुपये के बीच होगी। रजिस्ट्रेशन के इच्छुक लोग DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ