DDA Flats Scheme 2025: दिल्ली में फ्लैट खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने द्वारका में जो 364 फ्लैट वाली स्कीम निकाली है, उसके लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। अगर आप भी किफायती दाम में घर खरीदना चाहते है, तो इस स्कीम में अप्लाई कर सकते हैं। प्राधिकरण ने कुछ दिन पहले ही इस स्कीम को लेकर एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें आवेदन के शुरू होने की तारीख, आखिरी तारीख और फ्लैट्स के लिए ई-नीलामी की तारीखों का ऐलान किया। अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं, तो इससे जुड़ी पूरी डिटेल यहां देख सकते हैं।
आज से शुरू हुए आवेदन
DDA ने द्वारका कम्युनिटी सर्विस पर्सनेल योजना (DDA (Dwarka Community Service Personnel) के जरिए 364 फ्लैट्स निकाले हैं, जिसके लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। अगर आप भी इसमें अप्लाई करना चाहते हैं, तो 24 मार्च तक का समय है, क्योंकि प्राधिकरण ने 24 आवेदन की आखिरी तारीख और फाइनल सबमिशन के लिए 26 मार्च की तारीख तय की है। वहीं, 29 मार्च को इन फ्लैट्स की नीलामी का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: आखिरी मौका! DDA की ‘सस्ता घर स्कीम’… इस महीने खत्म हो जाएगी बुकिंग, पढ़िए अपडेट
EWS वर्गों के लिए निकाले गए यह फ्लैट्स 32.53 लाख रुपये में दिए जा रहे हैं। जिसके आवेदन के लिए 2500 रुपये फीस जमा करनी होगी, जोकि पूरी तरह से नॉन रिफंडेबल रहेगी। इस स्कीम की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो प्राधिकरण की साइट https://dda.gov.in/ पर जा सकते हैं।
828 फ्लैट्स के लिए कब से आवेदन?
इसके अलावा, डीडीए की सबका घर आवास योजना में फ्लैट खरीदने के लिए 18 मार्च से आवेदन शुरू किए जाएंगे। यह सभी 828 फ्लैट्स सिरसपुर और लोकनायकपुरम में निकाले गए हैं। LIG वर्गों के लिए निकाले गए इन फ्लैट्स को खरीदने के लिए 25 फीसदी तक की खास छूट दी जा रही है। इनकी शुरुआती कीमत 13 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक होगी।
ये भी पढ़ें: DDA Flats: कब तक कर सकते हैं दिल्ली में सस्ते फ्लैट के लिए बुकिंग? पढ़ें पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
2 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
10 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines