दिल्ली में आज से फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें प्राधिकरण ने कहां निकाली 'किफायती स्कीम'?

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने द्वारका सेक्टर 19बी, टॉवर एम में 364 फ्लैट निकाले, जिसके लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। अगर आप भी DDA की स्कीम में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आज ही आवेदन कर सकते हैं।

DDA Flats Scheme 2025
विज्ञापन

DDA Flats Scheme 2025: दिल्ली में फ्लैट खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने द्वारका में जो 364 फ्लैट वाली स्कीम निकाली है, उसके लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। अगर आप भी किफायती दाम में घर खरीदना चाहते है, तो इस स्कीम में अप्लाई कर सकते हैं। प्राधिकरण ने कुछ दिन पहले ही इस स्कीम को लेकर एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें आवेदन के शुरू होने की तारीख, आखिरी तारीख और फ्लैट्स के लिए ई-नीलामी की तारीखों का ऐलान किया। अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं, तो इससे जुड़ी पूरी डिटेल यहां देख सकते हैं।

आज से शुरू हुए आवेदन

DDA ने द्वारका कम्युनिटी सर्विस पर्सनेल योजना (DDA (Dwarka Community Service Personnel) के जरिए 364 फ्लैट्स निकाले हैं, जिसके लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। अगर आप भी इसमें अप्लाई करना चाहते हैं, तो 24 मार्च तक का समय है, क्योंकि प्राधिकरण ने 24 आवेदन की आखिरी तारीख और फाइनल सबमिशन के लिए 26 मार्च की तारीख तय की है। वहीं, 29 मार्च को इन फ्लैट्स की नीलामी का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

DDA Flats Scheme 2025

EWS वर्गों के लिए निकाले गए यह फ्लैट्स 32.53 लाख रुपये में दिए जा रहे हैं। जिसके आवेदन के लिए 2500 रुपये फीस जमा करनी होगी, जोकि पूरी तरह से नॉन रिफंडेबल रहेगी। इस स्कीम की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो प्राधिकरण की साइट https://dda.gov.in/ पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

828 फ्लैट्स के लिए कब से आवेदन?

इसके अलावा, डीडीए की सबका घर आवास योजना में फ्लैट खरीदने के लिए 18 मार्च से आवेदन शुरू किए जाएंगे। यह सभी 828 फ्लैट्स सिरसपुर और लोकनायकपुरम में निकाले गए हैं।  LIG वर्गों के लिए निकाले गए इन फ्लैट्स को खरीदने के लिए 25 फीसदी तक की खास छूट दी जा रही है। इनकी शुरुआती कीमत 13 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक होगी।

DDA Flats Scheme 2025

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ