हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

DDA का जबरदस्त ऑफर! 13 लाख में खरीदें 17 लाख वाला फ्लैट, जानें बुकिंग प्रोसेस

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने सबका घर आवास योजना 2025 में नए फ्लैट जोड़े हैं। यह सभी फ्लैट्स सिरसपुर और लोकनायकपुरम में निकाले गए हैं। इन फ्लैट्स पर 25 फीसदी तक की खास छूट दी जा रही है।

विज्ञापन

DDA Flats Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 6 जनवरी 2025 को सबका घर आवास योजना निकाली। इस योजना को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाया गया। सबका घर आवास योजना के लिए बुकिंग 15 जनवरी 2025 से शुरू हुई, लेकिन किफायती फ्लैट्स की मांग को देखते हुए इसमें नए फ्लैट्स जोड़े गए हैं। सिरसपुर और लोकनायकपुरम के आवासीय क्षेत्रों में 828 फ्लैट्स निकाले हैं। इसी महीने इन फ्लैटों के लिए बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा, DDA की एक योजना और चल रही है, जानें  उसके लिए कब तक बुकिंग की जा सकती है?

नए फ्लैट्स की बुकिंग

दिल्ली में DDA ने सस्ते फ्लैट्स देने के लिए सबका घर आवास योजना निकाली है। जिसमें 25 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्कीम में प्राधिकरण ने एक बार फिर से फ्लैट्स की संख्या को बढ़ा दिया है। सिरसपुर में 624 और लोकनायकपुरम में 204 फ्लैट्स निकाले गए हैं। लो इनकम ग्रुप (LIG) वर्गों के लिए निकाले गए इन 828 फ्लैट्स के लिए बुकिंग 18 मार्च 2025 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू की जाएगी। इसके पहले इस स्कीम में प्राधिकरण ने 1500 नए फ्लैट जोड़ने का ऐलान किया था। आपको बता दें कि इस स्कीम की शुरुआत में कुल 6,810 फ्लैट लॉन्च किए गए थे, जिनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में घर सस्ते खरीदने की लास्ट डेट कब? पढ़ें दोनों योजनाओं से जुड़ी पूरी डिटेल

विज्ञापन

फ्लैट्स की कीमत कितनी?

प्राधिकरण ने सिरसपुर में जो फ्लैट निकाले हैं, उसकी शुरुआती कीमत 17.41 लाख से 17.71 लाख तक है। जिनको 25 फीसदी डिस्काउंट के साथ 13.3 से 13.55 लाख रुपये तक में दिया जा रहा है। वहीं, लोकनायकपुरम में फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 26.98 लाख से 28.47 लाख रुपये तक है, जो डिस्काउंट के बाद 20.20 से 21.4 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि फ्लैट्स की इस कीमत में पानी कनेक्शन शुल्क शामिल नहीं किया गया है। इस स्कीम के तहत जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है, वह लोग फ्लैट्स की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, श्रमिक आवास योजना भी चलाई जा रही है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। इस स्कीम के तहत 31 मार्च तक फ्लैट्स की बुकिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आखिरी मौका! DDA की ‘सस्ता घर स्कीम’… इस महीने खत्म हो जाएगी बुकिंग, पढ़िए अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola