DDA Flats Scheme 2025: दिल्ली में अगर सस्ता और अच्छा घर खरीदना चाहते हैं, तो आज आपके पास खास मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने आज से 828 फ्लैट्स के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इस स्कीम में फ्लैट्स की कीमत 13 लाख रुपये से शुरू हो रही है। अगर आपने इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया था, तो आज से अपनी पसंद का फ्लैट बुक कर सकते हैं। इसके पहले DDA ने 17 मार्च से 364 फ्लैट वाली स्कीम के लिए भी आवेदन खोल दिए हैं। अगर पुरानी स्कीम में हिस्सा नहीं ले पाए हैं, तो इसमें अप्लाई कर सकते हैं। जानिए इन स्कीम्स में कब तक आवेदन और बुकिंग कर सकते हैं?
आज शुरू हुई बुकिंग
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने किफायती कीमत के फ्लैट्स के लिए सबका घर आवास योजना शुरू की। प्राधिकरण की इस स्कीम के तहत कुल 6810 फ्लैट लॉन्च किए गए। DDA अभी तक इस स्कीम में दो बार फ्लैटों की संख्या बढ़ा चुकी है। इसी कड़ी में प्राधिकरण ने 10 मार्च को दो लोकेशन पर 828 नए फ्लैट्स बढ़ाए हैं। जिनके लिए आज से बुकिंग शुरू हो गई है। DDA ने 6810 फ्लैट्स की बुकिंग के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 तय की है।
ये भी पढ़ें: DDA Flats: कब तक कर सकते हैं दिल्ली में सस्ते फ्लैट के लिए बुकिंग? पढ़ें पूरी जानकारी
क्या है प्राधिकरण की स्कीम?
6 जनवरी को प्राधिकरण ने सबका घर आवास योजना की शुरुआत की। जिसमें कुल 828 फ्लैट्स लॉन्च किए गए। इस स्कीम में लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए प्राधिकरण ने सिरसपुर में 624 और लोकनायकपुरम में 204 नए फ्लैट्स का और ऐलान किया। यह सभी फ्लैट्स लो इनकम ग्रुप (LIG) वर्ग के लिए लाए गए हैं। इन फ्लैट्स की कीमत अलग-अलग रखी गई है, जिसमें सिरसपुर वाले फ्लैट्स 13 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचे जा रहे हैं, तो लोकनायकपुरम वाले फ्लैट्स 20 से 21 लाख रुपये की कीमत में बेचे जा रहे हैं। DDA की इस योजना में लोगों की रुचि इसलिए भी बढ़ रही हैं, क्योंकि इसके तहत 25 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। अब तक इस स्कीम में सभी 9138 फ्लैट्स के लिए बुकिंग की जा रही है।
इसके अलावा, 364 फ्लैट्स वाली एक स्कीम और चलाई जा रही है। जिसके तहत फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन 17 मार्च से शुरू हो गया है। इस स्कीम में अप्लाई करने के लिए आखिरी तारीख 24 मार्च तय की गई है। वहीं, फाइनल सबमिशन के लिए 26 मार्च और 29 मार्च को फ्लैट्स की ई-नीलामी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: आखिरी मौका! DDA की ‘सस्ता घर स्कीम’… इस महीने खत्म हो जाएगी बुकिंग, पढ़िए अपडेट
संबंधित खबरें
दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
8 mins ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर HC में सुनवाई
14 mins agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
2 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
5 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
6 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
7 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
9 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines