Delhi Crime News: दिल्ली में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग लड़की की कई बार चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई। अब दिल्ली के बदरपुर इलाके से ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। यहां दो युवकों ने सरेआम एक युवक पर चाकू से कई बार वार किए। पीड़ित युवक को एम्स में भर्ती कराया गया है। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
गली में खड़े लड़के पर चाकू से कई वार
जानकारी के मुताबिक ये वारदात दिल्ली के बदरपुर इलाके के मोहन बाबा नगर, गली नंबर नौ में हुई। घायल युवक की पहचान सुमित गौतम पुत्र सत्यप्रकाश के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो के मुताबिक दो युवक सुमित को घेरकर खड़े हैं। कहासुनी के बाद मारपीट होती है और फिर आरोपी चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हैं।
इलाके का अपराधी है चाकू मारने वाला युवक
सूचना पर बदरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों में से एक की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है। जबकि दूसरे आरोपी के बारे में छानबीन की जा रही है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीसीपी साउथ ईस्ट राजेश देव ने बताया कि जितेंद्र बदरपुर इलाके का अपराधी है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
शाहबाद डेयरी इलाके में लड़की को चाकू से गोदा था
बता दें कि करीब चार दिन पहले (28 मई) को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के शख्स ने एक नाबालिग लड़की की सरेराह चाकू से गोद दिया था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक आरोपी ने लड़की पर करीब 20 से ज्यादा वार किए थे। पुलिस की जांच में सामने आया था कि दोनों पूर्व में प्रेमी-प्रेमिका थे।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
10 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
15 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
17 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines